व्हाट्सएप पर मिल रहे कुछ नए अपडेट, ऑलवेज म्यूट इन-चैट खरीदारी के अलावा मिलेगा बहुत कुछ

व्हाट्सएप लगातार अपने ऐप में नए नए अपडेट लाता रहता है। ऐसा इलसिए है क्योंकि ये दुनिया भर में सबसे मैसेज करने के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है। दुनिया भर में 2 बिलियन प्लस यूजर्स को आसानी से मैसेज और कॉल करने के अनुभव को बेहतर करने के लिए कुछ नए अपडेट को जोड़ा गया है। हाल ही में, फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने “ऑलवेज म्यूट” की सबसे बहुप्रतीक्षित सुविधा दी है। उपयोगकर्ता अब चैट को म्यूट करने की अवधि के विपरीत अनिश्चित काल तक चैट को म्यूट कर सकते हैं।

इसके अलावा व्हाट्सप्प ने कुछ अन्य विशेषताओं को भी शुरू किया है, जो या तो इस सप्ताह शुरू किया की जाएंगी या जल्द ही सामने आएंगी क्योंकि इस पर कंपनी तेजी से काम कर रही है। चलिए इस सप्ताह पेश किए जाने वाले व्हाट्सएप फीचर्स बारे में जानते हैं:

ऑलवेज म्यूट

व्हाट्सएप का “ऑलवेज म्यूट” विकल्प अब ऐप के आईओएस और एंड्रॉइड दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है। जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह ऑप्शन किसी विशेष चैट या समूह की चैट को हमेशा के लिए म्यूट कर सकता है। फीचर जारी होने के साथ, उपयोगकर्ता अब तक केवल 1 वर्ष तक ही म्यूट कर सकते थे लेकिन अब आप इस सीमा को बढ़ा सकते हैं और चैट को अनिश्चित काल के लिए म्यूट कर सकते हैं। यह आपको काफी फायदा दे सकता है आप बिना किसी को ब्लॉक  किए उसे ऑनलाइन होने न होने की अपनी जानकारी को छुपा सकते हैं।

नए डिवाइस से लिंक करें

रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप भी व्हाट्सएप वेब के लिए भी एक नया अपग्रेड लाने के ऊपर काम काम कर रहा है जिसमें आप  “अन्य उपकरणों पर व्हाट्सएप का उपयोग आसानी से कर सकेंगें।” अब तक, जब उपयोगकर्ता सेटिंग्स अनुभाग में व्हाट्सएप वेब / डेस्कटॉप पर क्लिक करते थे, तो वे देखते थे एक क्यूआर कोड स्कैनर, जिसने उन्हें व्हाट्सएप को लैपटॉप या टैबलेट पर एक्सेस करने के लिए व्हाट्सएप वेब पर क्यूआर कोड को स्कैन करने में सक्षम किया। अब, उसने “अन्य उपकरणों पर व्हाट्सएप का उपयोग करें” लेबल प्रदर्शित करने के लिए यूआई को अपडेट किया है। जिसमें ‘लिंक ए डिवाइस’ बटन दिया है।

नए संग्रहण UI का लुक:

व्हाट्सएप ने बीटा यूजर्स के लिए अपने स्टोरेज यूआई लुक को भी अपडेट किया है। ब्लॉग के अनुसार, रोल आउट पिछले बीटा में शुरू हुआ था, लेकिन उस समय रोल आउट धीमा था और बहुत से लोगों को नया स्वरूप प्राप्त नहीं हुआ था। एंड्रॉइड के लिए वर्तमान बीटा के साथ, कई उपयोगकर्ता अब कथित तौर पर सुविधा प्राप्त कर रहे हैं।

WhatsApp वेब कॉल:

एक रिपोर्ट में सामने आया है कि व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को अपने वेब / डेस्कटॉप वर्जन, व्हाट्सएप वेब के जरिए कॉल करने का विकल्प देगा। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि व्हाट्सएप वेब पर अब यूजर्स को स्मार्टफोन की तरह ही एक वीडियो कॉल विकल्प और एक वॉयस कॉल विकल्प मिलेगा। यानी कि अब आप अपने वेब ब्राउज़र का उपयोग करके व्हाट्सएप कॉल कर पाएंगे।

WhatsApp व्यवसाय:

व्हाट्सएप ने बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी एक नया फीचर्स लाने पर कार्य किया है। व्हाट्सएप बिजनेस वाले फीचर से आप सीधे प्लेटफॉर्म से उत्पाद बेच सकते हैं। व्हाट्सप्प से मिलने वाली सुविधा की मदद से आप सीधे खरीदारी करने कर पाएंगें। इससे वो होस्टिंग सेवाएं देने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए देश में फेसबुक के भागीदारों के माध्यम से छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा।

जानकारी के लिए कहें यो इससे पहले आपको व्हाट्सएप से ग्राहकों को अधिसूचना संदेश भेजने के लिए व्यवसायों पर शुल्क देना है. इसकी मदद से एक नया राजस्व बनाने का अवसर मिलेगा। कंपनी ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि जो लोग फेसबुक होस्टिंग समाधान लेते हैं उन्हें अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा लेकिन इस बारे में बिजनेस करने वाले और ग्राहकों को इइसकी जानकारी पहले ही दे दी जाएगी कि उनका सारा डेटा  फेसबुक से साझा किया जा रहा है।

Leave a Comment