भारतीय यूजर्स के लिए OnePlus 8T में आया नया अपडेट; वीडियो प्लेबैक मुद्दे का होगा निवारण

OnePlus 8T स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल 17 अक्टूबर को अमेज़न के माध्यम से लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें एक में 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आपको 8GB रैम वाला है और इसकी शुरूआती कीमत 42,999 रखी गई थी। फ़ोन के लॉन्च होने के चार महीने बाद ही इसके यूजर्स के लिए अब एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है।

पिछले हफ्ते ही इस स्मार्टफोन में OxygenOS 11.0.6.7 अपडेट आया है और जो भारतीय यूजर्स के लिए OnePlus App Store के साथ साथ कई नई चीजों की सुविधा प्रदान करेगा।  

लेकिन कुछ शुरुआती उपयोगकर्ताओं ने जब अपडेट को इंस्टाल किया तो वनप्लस फ़ोरम में कई समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज की गई। जिसमें से एक बड़ी समस्या फोन पर वीडियो प्लेबैक के साथ थी जो असामान्य रूप से अक्सर रुकती थी। इसे सुधारने के लिए, वनप्लस ने अब एक और हॉटफ़िक्स अपडेट दिया है, इस अपडेट में पहले जैसा ही चेंजलॉग दिया गया है। लेकिन इसमें एक बड़ा बदलाव यह देखने को मिलता है कि यह अपडेट वीडियो प्लेबैक समस्या को ठीक कर देता है।

कंपनी ने हाल ही में OnePlus 8T यूजर्स के लिए इस नए OxygenOS अपडेट के रोलआउट करने की घोषणा की थी। भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए, संस्करण संख्या OxygenOS 11.0.6.8.KB05DA है। जबकि यूरोपीय में इस अपडेट की संख्या OxygenOS 11.0.6.9.KB05BA और उत्तरी अमेरिकी में संख्या OxygenOS 11.0.6.8.KB05AA फर्मवेयर संस्करण दिया गया है। 

Changelog अपडेट के अलावा, यह बेहतरीन आखिरी अपडेट के समान है। वनप्लस के मुताबिक़ यह नया अपडेट मीडिया प्लेयर असामान्य रूके मुद्दे को ठीक करता है। बता दें, कंपनी द्वारा जो अभी नया अपडेट दिया गया है वो अभी भी नवंबर 2020 के सुरक्षा पैच के साथ मिला है। यह बड़े ही हैरान कर देने वाली बात है कि वनप्लस 8T कंपनी का सबसे नवीनतम फ्लैगशिप वाला स्मार्टफोन है। उसके अनुसार हैंडसेट के लिए सुरक्षा पैच इस से थोड़ा और अप टू डेट होना चाहिए था।

OnePlus-8T-Smartphone

OnePlus 8T में बाकी Changelog आखिरी OxygenOS के अपडेट जैसे ही हैं। इस बार के अपडेट में भारतीय यूजर्स के लिए नए वनप्लस स्टोर ऐप को जोड़ा है। वनप्लस ने इस बारे में बताया कि ऐप स्टोर  की मदद से यूजर्स को उत्पाद खरीदने में आसानी होती है साथ ही यह कस्टमर सपोर्ट के लिए अधिक लाभ देता है। वैसे आप चाहें तो इसे किसी कभी भी अपने फ़ोन से अनइंस्टॉल कर सकते हैं। नया अपडेट एवाई-फाई कनेक्शन कुछ स्थितियों में विफल होने पर मदद करता है इसके अलावा नया अपडेट फोटो गैलरी ऐप में प्रदर्शित न होने वाली समस्या को भी हल करता है। इसके अलावा इसमें संचार की स्थिरता में सुधार किया गया है और नाइटस्केप मोड पर छवि गुणवत्ता का भी अनुकूलन किया जा सकता है।

कैसे करें नए अपडेट को इंस्टाल 

आप भी अपने नए OnePlus 8T पर इस नए अपडेट को प्राप्त करना चाहते हैं तो आप देखेंगें कि आपको नए अपडेट के लिए नोटिफिकेशन प्राप्त हुआ होगा। लेकिन आपको यह अधिसूचना प्राप्त नहीं हुई है, तो आप सेटिंग में जाकर भी इसे इंस्टाल  करने के लिए अपडेट की जांच कर सकते हैं। जैसा कि सभी वनप्लस ने बताया है कि शुरुआत में यह केवल कुछ उपयोगकर्ता को मिलेगा और कुछ दिनों में एक व्यापक रूप से सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: OnePlus 8T नया स्मार्टफोन 42,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर हुआ लॉन्च

Leave a Comment