Mi 10T सीरीज़ 30 सितंबर को भारत में हो सकती है लॉन्च; इवेंट को यहां करें लाइव स्ट्रीम

Mi 10T सीरीज जल्द ही भारत की स्मार्टफोन मार्किट में उतरने की योजना में है। आने वाली  30 सितंबर को एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन कंपनी द्वारा किया जाएगा। Xiaomi ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। Mi 10T सीरीज़ को लेकर पहले भी कुछ लीक खबरे आ चुकी हैं। अब ये अफवाle हफ्ते तक रिलीज की जा सकती हैं। इस सीरीज में में Mi 10T 5G, Mi 10T Pro 5G और Mi 10T Lite 5G आने की संभावना है। हालाँकि, Xiaomi ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आने वाली फ़ोन श्रंखला फरवरी में लॉन्च हुए Mi 10 का फॉलोवर है।

Mi 10T सीरीज को कहाँ करें लाइव स्ट्रीम

Mi 10T सीरीज़ को 30 सितंबर को एक वर्चुअल इवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट 2pm GMT (7:30 pm IST) से शुरू होगी। यह ट्विटर और फेसबुक सहित कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल और साथ ही YouTube और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Xiaomi ने Mi 10T सीरीज की कीमतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन Mi 10T 5G की कीमत EUR 550 (लगभग 47,700) रुपए हो सकती है जबकि Mi 10T Pro 5G की कीमत EUR 640 (लगभग 55,500 रुपये) के बीच हो सकती है। इसके अलावा Mi 10T Lite 5G की कीमत EUR 300 (लगभग 25,800 रुपये) चुकाने पड़ सकते हैं।

Mi 10T 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

कैमरे और रैम के अलावा, Xiaomi Mi 10T 5G में बहुत से फीचर Mi 10T Pro 5G के समान ही होंगें। लेकिन इसकी डिस्प्ले 6.80-इंच IPS डिस्प्ले के साथ 1,080×2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इस डिवाइस में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC दिया जा रहा है, जिसे एड्रेनो 650 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फ़ोन के वैरिएंट की बात करें तो यह 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा। फोटोग्राफी के लिए, इसमें प्रो वर्जन की तरह 108 नहीं बल्कि 64-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा दिया जाएगा लेकिन सेंसर प्रो संस्करण के समान होंगें। 

Mi 10T लाइट 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

Mi 10T Lite 5G को एक स्नैपड्रैगन 7 सीरीज SoC द्वारा संचालित किया जाता है जिसमें 5G का सपोर्ट दिया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह नया स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर हो सकता है। जबकि Xiaomi ने SoC की पुष्टि नहीं की है, इस महीने की शुरुआत में, उसने “ब्रांड-न्यू क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7-सीरीज 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म” के साथ एक फोन को लंच किया है। 

Mi-10T-5G

Mi 10T Pro 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi 10T Pro एक 5G फ़ोन होगा। जिसमें आपको 6.67-इंच IPS डिस्प्ले दी जाने वाली है। इसमें 1,080×2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट आने का दावा कंपनी कर रही है। जैसा की हमने ऊपर बताया यह नया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC द्वारा संचालित किया जाएगा, जो एड्रेनो 650 जीपीयू के साथ युग्मित है। नए स्मार्टफोन में आपको 8GB की रैम और 128GB /256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल जाएगी। कहा जाता है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को किनारे पर एकीकृत किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए,108-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, 20-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 8-मेगापिक्सल का स्नैपर स्पोर्ट होगा। इसका सीधा मतलब यह है कि यह आपके फोटोग्राफी के अनुभव को पूरी तरह से बदल कर रख देने वाला है।  फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने वाली है जो MIUI 12 पर चलती है। फिलहाल इसके एंड्रॉएड वर्जन के बारे में कोई ख़ास जानकारी नहीं है, कंपनी शायद अभी भी अपने एंड्रॉएड 10 वर्जन पर ही काम करने वाली है।

Leave a Comment