एलजी ने हाल ही के CES 2021 इवेंट में अपने छह डिस्प्ले इनोवेशन दिखाए हैं। इस इनोवेशन में सबसे ज्यादा ध्यान जिस उत्पाद ने खींचा है, वो है 55 इंच का पारदर्शी ओएलईडी स्मार्ट बेड। यह एक OLED स्क्रीन है जिसकी हाइट को आप अपनी इच्छा से एडजस्ट कर सकते हो। इस स्क्रीन को बेड के फुट पर रखा जा सकता है।
LG ने अपने इस प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्क्रीन 40 प्रतिशत तक पारदर्शिता हासिल करने में सक्षम है। इतना ही नहीं, जब आप इसमें इमेजेस को देखते हैं तो आप इसकी पारदर्शिता वाली स्क्रीन को आसानी से देख पाएंगें। इसके अलावा, एलजी ने 55-इंच डिस्प्ले और और 88-इंच का 8K सिनेमैटिक साउंड OLED डिस्प्ले भी पेश किया है, जिसका उपयोग रेस्तरां में किया जाएगा।
LG अपने वर्चुअल CES 2021 में नए डिस्प्ले को जल्द ही आने वाली 14 जनवरी तक दिखा सकती है।
पारदर्शी OLED स्मार्ट बेड
पारदर्शी OLED स्मार्ट बेड की बात करें तो इसकी ऊंचाई को अपने आप के अकॉर्डिंग एडजस्ट करने के अलावा बिस्तर के पैर में रखा जा सकता है। यह 55 इंच के ओएलईडी स्मार्ट बेड भी आपके सोने के पैटर्न का विश्लेषण कर सकते हैं। यह एक अलार्म घड़ी की तरह भी काम करेगी और साथ ही इसमें लगे बिल्ट-इन स्पीकर आपको एक बेहतर सांग क्वालिटी देने के लिए पर्याप्त हैं।
रेल और Pivot OLED
एंड्रॉइड अथॉरिटी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि एलजी ने 55 इंच का रेल एंड पिवोट ओएलईडी भी पेश किया है। इसका प्रदर्शन एक रेल प्रणाली पर टिकी हुई है और आप इसे छिपा भी सकते हैं। उसके लिए आप इसे कई कोणों तक स्लाइड कर पाएंगें। इसकी डिस्प्ले को प्रदर्शित करते हुए, एलजी ने कथित तौर पर इसे एक दीवार के पीछे छिपाया और फिर आवश्यकता पड़ने पर बाहर खिसका दिया। इसकी डिस्प्ले में कुछ धुरी क्षमताएं हैं, जो वीडियो-आधारित अभ्यासों के लिए उपयोग करने के लिए पेश किया गया है।
पारदर्शी OLED
एक और प्रोडक्ट में एलजी ने एक 55 इंच वाली पारदर्शी OLED डिस्प्ले भी लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसका उपयोग सार्वजनिक जगहों पर करने के लिए किया जाएगा। इस डिस्प्ले का उपयोग मेट्रो में किया जा रहा था। यह समय और मौसम के साथ मार्गों के बारे में जानकारी प्रदर्शित करता है। इस डिस्प्ले को डिजाइन करने का उद्देश्य स्क्रीन से जानकारी देने के साथ साथ यात्रियों को शहर के बाहर का नजारा देखने का लुफ्त उठाने में मदद करना भी है।
48-इंच Bendable सिनेमैटिक साउंड OLED (CSO) गेमिंग टीवी
LG के सीईएस 2021 से ठीक पहले इसके द्वारा जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला CSO गेमिंग टीवी सामने आया था। इसमें एक बहुत ही पेपर जैसी पतली स्क्रीन लगी हुई है जो 1,000R तक की वक्रता त्रिज्या के साथ झुकती और सामने आती है। बेंडेबल OLED डिस्प्ले सिनेमाई साउंड OLED (CSO) तकनीक के साथ आता है।

55-इंच पारदर्शी OLED और 23.1-इंच इन-टच डिस्प्ले
55-इंच की पारदर्शी एलईडी एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए दिखाया गया था ,इसकी ख़ास बात यह थी कि इसमें रेस्टोरेंट के मेनू को प्रदर्शित किया जा रहा था। इतना ही नहीं, इसमें दिखाया गया कि मेनू के अलावा खेल जैसी चीजें भी देखी जा सकती हैं। इसका बनाने का उद्देश्य यह है कि अब रेस्टोरेंट में बैठे ग्राहक डिस्प्ले के माध्यम से शेफ जैसे लोगों से बात कर सकेंगे।
88-इंच 8K Cinematic Sound OLED
सबसे आखिर में बात कर लेते हैं LG के नए 88 इंच 8K Cinematic Sound OLED की जो आपको एक होम थिएटर सेटअप देता है। एलजी ने दावा किया है कि उनका सिनेमैटिक साउंड ओएलईडी वाला प्रोडक्ट बिना किसी अतिरिक्त स्पीकर के स्क्रीन से सीधे सभी ध्वनि प्रभाव पैदा करता है।