रसोई में विभिन्न सामग्रियों को काटने, पीसने और मिक्स करने के लिए हमें मिक्सर की जरुरत पड़ती थी। भारत में आज भी बहुत सी जगहों पर पारंपरिक तरीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसका मुझी कारण है उससे किसी सामग्री के फ्लेवर्स बरकरार रहते हैं। लेकिन अब लोगों के पास समय का अभाव है और वो अब नई तकनीकों का सहारा लेने लगे हैं। कुछ सालों पहले तक मिक्सर ग्रांदेर बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल में आता था। लेकिन अब धीरे धीरे उनकी जगह उपयुक्त Immersion Blender ने ले ली है। इससे अब कम समय में खाना पकाना काफी आसान और सरल हो गया है।
ये Immersion Blender उपयोगकर्ताओं के बीच आजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि इसमें आपको जार जैसी अतिरिक्त चीजों की जरूरत नहीं पड़ती और साथ ही इसमें झंझट भी बहुत कम है।
यदि आपके लिए सबसे उपयुक्त ब्लेंडर चुनना मुश्किल हो रहा है, तो आप के लिए हमारे द्वारा यह तय की गई लिस्ट मदद करेगी। यहां आपके लिए कुछ ब्लेंडर्स के रिव्यु दिए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपको एक अच्छा प्रोडक्ट खरीद सकेंगें।
भारत में 2019 के सर्वश्रेष्ठ Immersion Blender की सूची
Philips Daily Collection HR1363 600-Watt Hand Blender with Chopper and Beaker
भारत में घरेलु उत्पाद के रूप में फिलिप्स ब्रांड काफी प्रतिष्ठित है। यह एक ऐसा ब्रांड हैं, जिस पर लोग बहुत अधिक भरोसा करते हैं। चॉपर और बीकर के साथ मिलने वाला यह फिलिप्स ब्लैंडर कई विशेषताओं के साथ आता है। इसकी मदद से हमारे रसोई में होने वाले रोजमर्रा के काम बहुत ही आसान हो जाते हैं। इसमें लगी 600 वाट्स की मोटर बहुत तेजी से घूमती है और कुछ ही सेकंड में चोप करना और पीसना आसान बनाती है। इसमें चॉपर के साथ आपको एक बीकर भी दिया जा रहा है। साथ ही इसमें दुगनी तेजी से घूमने वाला ब्लेड भी लगा है।

Morphy Richards Pronto Dlx 300-Watt Hand Blender
मर्फी ब्रांड बहुत सालों से भारतीय लोगों के भरोसे पर कायम रहा है। इस ब्रांड ने ऐसे ब्लेंडर का निर्माण किया है, जो उपयोगकर्ता की जरूरतों का ध्यान रखता है। इस ब्लैंडर में 300-Watt की मोटर लगी है। इसकी मोटर बहुत तेज है और कम समय में ही सभी तरह की सामग्रियों को आसानी से मिश्रित कर सकती है। यह बिजली की खपत को कम करती है और बिजली नुक्सान से बचाती है। मल्टी फंक्शन स्टेनलेस स्टील ब्लेड के साथ यह 2 साल की वारंटी के साथ आता है।

Orpat HHB-100E WOB 250-Watt Hand Blender
यह ब्लेंडर 250 वाट्स की मोटर द्वारा संचालित किया जाता है जो कुछ ही सेकंड में सामग्री का मिश्रण कर सकता है। इस ब्लेंडर को पकड़ना भी आरामदायक है, जिससे पकड़कर काम में लाना बेहद ही सुविधाजनक है। इस प्रोडक्ट को स्टोर करना और धोना बेहद ही आसान है और इसमें स्टेनलेस स्टील ब्लेड का इस्तेमाल हुआ हैजो जंग रोधी है। ऊपर की तरफ एक बटन दिया गया है, जिससे मोटर घूमती है। यह बिलकुल आपके बजट में हैं और 1 साल की वारंटी के साथ उपलब्ध है।

Maharaja Whiteline Turbomix 350W Hand Blender
350-वॉट के हैंड ब्लेंडर जो एक शक्तिशाली मोटर के साथ आया है, जिससे बहुत कम बिजली की खपत होती है। इसका एर्गोनोमिक डिज़ाइन आपके काम करने के तरीके को बहुत ही सुविधाजनक बनाता है। इसमें आप आसनी से स्वादिष्ट शेक बना सकते हैं या फिर कोई भी चीज को फेंट सकते हैं या फिर भी सामग्री का मिश्रण आसनी से पीस सकते हैं। इसमें एक हैंगिग लूप दिया गया है। जिसकी मदद से आप इसे पकड़कर आसानी से ब्लेंड कर सकते हैं और इसे धोना और साफ़ करने में भी कोई झंझट नहीं है।

Boss B101 125W Portable Blender
एक पोर्टेबल ब्लेंडर है जो आपकी काटने पीसने या शेक बनाने में मदद करता है। इसका तीखा, तेज नोक वाला ब्लेड कुछ ही मिनटों में आपके हर काम को कर सकता है। 12000 RPM दिया गया है और इस उत्पाद को साफ़ करना और इसका संचालन करना बेहद ही आसान है। इसके अतिरिक्त आपको इसमें 3 स्टेनलेस स्टील ब्लेड दिए जा रहे हैं। 2 साल की वारंटी वाली मोटर की पावर: 125 वाट है और इसकी ऑपरेटिंग वोल्टेज 230 वोल्ट है। इसके साथ ही आपको 3 ब्लेड दिए जा रहे हैं, जो अलग अलग कार्य करते हैं। कुल मिलाकर एक ही ब्लेडर में आपकी काफी जरूरतों को पूरा करने में यह प्रोडक्ट काफी सक्षम है।

ये Immersion Blender रसोई की अधिकांश जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार और अच्छे साबित हुए हैं। साथ ही इनकी गुणवत्ता में भी कोई कमी नहीं है। ये तेजी से अपना कार्य करने में संक्षम है और आपके बजट के अनुसार बेहतर सुविधाएं भी देते हैं। हमें लगता है कि ये सभी आपकी रसोई के लिए सबसे अच्छे घरेलू उत्पाद साबित होंगें।