Toaster आजकल की जरुरत के अनुसार काफी उपयोगी और जरुरी रसोई उपकरण में शामिल हो गया है। टोस्टर सबसे उपयोगी सुबह के समय में होता है, क्योंकि उस समय आपके पास नाश्ता बनाने का पर्याप्त समय उपलब्ध नहीं होता। क्योंकि काम की भागा-दौड़ी में आप जल्द से जल्द कुछ अच्छा बनाने की सोचते हैं। इसलिए टोस्टर सबसे अच्छा ब्रेड को सेकने का काम करता है, ताकि आप अपना नाश्ता बना सकें। बाजार में अलग अलग ब्रांड के बहुत से विक्लप उपलब्ध हैं। आप हमेशा सोच में पड़ जाते हैं कि आपके लिए कौन सा ब्रांड का मॉडल अच्छा रहेगा, जिसे आप लंबे समय तक इस्तेमाल भी कर पाएं और जो आपकी हर जरुरत को भी पूरा कर दे।
हमने आपकी इसी समस्या को लेकर इस लेख में इस बात का हल निकाला है। हमने भारत के सबसे लोकप्रिय ब्रांड वाले टोस्टर की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें आप प्रोडक्ट को घर बैठे ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
Philips Pop up Toaster
फिलिप्स ब्रांड की लोकप्रियता काफी है, तो हमें लगता है कि इस ब्रांड के उत्पाद के लिए किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं है। घरेलू उपकरणों के लिए यह बहुत ही विश्वसनीय ब्रांड माना जाता है। यह टोस्टर 8 अलग-अलग ब्राउनिंग सेटिंग्स के साथ मार्किट में लोगों की पहली चॉइस बना हुआ है। इस टोस्टर की ख़ास बात यह है की यह टोस्ट को जलने नहीं देता। लेकिन अगर आप अधिक कुरकुरा टोस्ट चाहते हैं तो आपको इसे बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा बहुत अधिक ठंडी या जमी चीज को गर्म करने के लिए आप उसे टोस्ट करके भी गर्म कर सकते हैं।

इसमें आपको टोस्टर के रूप में 2 ब्रेड स्लॉट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा आपको इसमें अलग से रैक भी दिया जा रहा है जिसमें आप बन्स, रोल या पेस्ट्री को गर्म कर सकते हैं।धूल से सुरक्षा देने के लिए अतिरिक्त कवर दिया गया है। 830 वाट्स की पावर और 2 साल की वारंटी के साथ आता है।
Bajaj Pop up Toaster
बजाज कंपनी भारत में बहुत पुरानी है और लोग आज भी इस कंपनी के उत्पाद पर आँख बंद करके भरोसा करते हैं। 6 अलग-अलग समायोज्य

सेटिंग्स के साथ यह 2 स्लाइस पॉप-अप वाला शानदार टोस्टर है। इसमें हल्के भूरे से सुनहरे या गहरे भूरे रंग वाली कोई भी सेटिंग चुने, जो आपके स्वाद के अनुसार आपको सही लगे। इसमें डीफ़्रॉस्टिंग और ठंडे ब्रेड, को गर्म करने के लिए अलग से बटन दिया गया है। टोस्टर में टोस्ट बन जाने के बाद यह ऑटो कट वाली सुविधा के साथ बंद हो जाता है।
Toaster में हटाने योग्य crumb ट्रे भी लगी है जो ब्रेड के टुकड़ों और पाउडर को भी टोस्ट कर सकती है। 750 वॉट की ऑपरेटिंग पावर और 2 साल की वारंटी के साथ यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Morphy Richards Pop-Up Toaster
मर्फी भारत का जाना माना और सबसे प्रसिद्ध ब्रांड है। इसके उत्पाद की गुणवत्ता में आपको कभी कोई कमी नजर नहीं आएगी, इस बात की गारंटी हम ले सकते हैं। किसी भी आकार के ब्रेड स्लाइस को समायोजित करने में सक्षम है। यह ब्राउनिंग नियंत्रण सेटिंग्स के साथ ब्रेड को आसानी से सुनहरे भूरे रंग करने के बाद ऑटो शट-ऑफ फीचर वाले डिजाइन के साथ आता है। इसके अलावा ब्रेड के टुकड़े को टोस्ट करने और ब्रेड क्रम्स बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रे भी दी है। यह केवल 650 वाट तक की बिजली का उपयोग करता है और आपको 2 साल की वारंटी के साथ मिलता है। हमारे हिसाब से एक बड़े परिवार के लिए यह टोस्टर काफी मदद्गार उपकरण साबित हो सकता है।

Pigeon Pop-up Toaster
घरेलू उपकरणों की बढ़िया गुणवत्ता देने वाला यह टोस्टर सालों से भारतीय मध्य परिवार की पसंद को बरकरार रखे हुए है। इसमें सभी नई विशेषताओं के साथ फेर बदल समय समय पर किए जाते रहे हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में इसकी जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। इसका स्वचालित पॉप अप फ़ंक्शन आपको चौंका सकता है। आपको इसमें टोस्ट करने के लिए केवल टाइमर सेट करना होगा और जैसे ही ब्रेड टोस्ट हो जाएगा ब्रेड खुद ब खुद बाहर आ जाएगा। यह आपके टोस्ट को बिलकुल भी नहीं जलाता। इसके अलावा बिना स्वाद में बदलाव के यह 6 विकल्पों में से किसी में भी अपने टोस्ट को फाइन-ट्यून कर सकता है। 700 वाट ऊर्जा की खपत के साथ यह 1 वर्ष की गारंटी के साथ ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है।

Prestige Pop-up Toaster
प्रेस्टीज का 2 स्लाइस पॉप अप Toaster आपके बजट के अनुकूल मिलने वाला भारतीय बाजार का विश्वसनीय ब्रांड का उत्पाद है। इस ब्रांड के लगभग सभी टोस्टर में डीफ़्रॉस्ट और रीहीट बटन की सुविधा दी गई है। 5 चर ब्राउनिंग नियंत्रण विकल्प से अच्छे टोस्टर की लिस्ट में शामिल है जिसे ऑनलाइन आसानी से खरीदा जा सकता है। इसमें ब्रेड को डालने के बाद हल्के गर्मी से सुनहरे भूरे या गहरे भूरे रंग में सेट किया जा सकता है।

इसके नीचे लगी क्रम्ब ट्रे में गिरने वाले चूरे को साफ़ किया जा सकता हैं क्योंकि यह ट्रे हटाने योग्य ह। यह उत्पाद 800 वाट की बिजली की खपत और 1 वर्ष की वारंटी के साथ आता है।