Fire-Boltt Eterno स्मार्टवॉच 5 दिन बैटरी लाइफ, HD डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च!

Fire-Boltt ने भारत में एक और अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच Fire-Boltt Eterno को लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच 2000 रुपये से नीचे के सेग्मेंट में लॉन्च की गई है जो काफी एग्रेसिव प्राइसिंग सेग्मेंट बन चुका है। फायर बोल्ट इटर्नो (Fire-Boltt Eterno) को कंपनी ने कई तरह के कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 1.99 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच को IP68 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।

Fire-Boltt Eterno की कीमत, उपलब्धता

फायर बोल्ट इटर्नो (Fire-Boltt Eterno) को कंपनी ने भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच ब्लू, ब्लैक, सिल्वर ग्रीन, ब्लैक सिल्वर और गोल्ड पिंक कलर्स में खरीद के लिए उपलब्ध होने की बात कही गई है। वियरेबल को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है।

Fire-Boltt Eterno के स्पेसिफिकेशंस

फायर बोल्ट इटर्नो के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.99 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलता है। जिसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह स्क्वायर डायल के साथ आती है और एचडी रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, SpO2, स्लीप ट्रैकर आदि भी दिए गए हैं। इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड आपको मिल जाते हैं। वॉच में बिल्ट-इन माइक भी दिया गया और ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए स्पीकर भी इसमें सपोर्टेड है।

इसके अलावा यह स्मार्टवॉच वॉयस असिस्टेंस सपोर्ट के साथ आती है। यानि कि वॉयस कमांड के जरिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 280mAh की बैटरी बताई गई है। कंपनी के अनुसार, इसे सिंगल चार्ज में 5 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कुछ बिल्ट इन गेम्स भी यूजर को मिल जाते हैं। धूल और पानी में खराब होने से बचाने के लिए इसे IP68 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

Leave a Comment