सावधान!! इंटरनेट पर तेजी से लीक हो रही नकली PUBG Mobile India एपीके डाउनलोड लिंक फाइल्स; डाउनलोड करने पर आपके फ़ोन को पहुंचा सकती हैं नुक्सान

भारतीय PUBG फैंस और प्रेमी मोबाइल संस्करण के आधिकारिक लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात पर गौर करना चाहिए कि इंटरनेट पर PUBG Mobile India के नकली और नाजायज APK File के लिंक आ चुके हैं। ये लिंक आपके फ़ोन के लिए कितना खतरनाक हो सकते हैं आपको इसका जरा भी अंदाजा नहीं होगा।

PUBG Mobile को भारत में सितंबर में प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन इस गेम को बनाने वाली कंपनी देश में अपने पसंदीदा बैटल रॉयल टाइटल की वापसी करने में लगी हुई है और ऐसी भी खबरें आई थी कि यह गेम जल्द ही भारत में री-लॉन्च किया जाएगा। इस खबर ने प्रशंसकों के बीच उत्साहित स्तिथि उत्पन्न कर दी थी।

भारतीय संस्करण के बारे में PUBG Mobile India की वापसी की घोषणा को लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय हो चूका है। कई सकारात्मक घटना होने के बावजूद भी फिलहाल PUBG Mobile India को लॉन्च होने में समय लग सकता है क्योंकि इस गेम के रिलॉन्च में काफी मुश्किलें आ रही हैं, जिसे फैंस काफी नाराज हैं।

जो फैंस PUBG Mobile के आने के बाद इसे खेलने के लिए लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हें कुछ और वक्त इंतजार करना पड़ सकता है। जल्दी बाजी के चक्कर में उन्हें आगाह किया जाता है कि किसी भी परिस्थिति में ऐसी फ़ाइलों को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें जो आधिकारिक पेज पर नहीं अपलोड हुई हों।

PUBG-Mobile

क्योंकि कंपनी ने भारत में अभी तक इस गेम को लॉन्च नहीं किया है और अन्य APK फ़ाइल लिंक आपके डिवाइस के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।
इस महीने, Google Play Store की समीक्षा टीम को भेजे गए एक नोटिफिकेशन के से कुछ रिपोर्ट जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट में साफ़ साफ़ लिखा गया है कि अभी तक आधिकारिक गेम लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन डेवलपर्स को अपलोड करते ही PUBG Mobile India को लॉन्च करने की बात कही है।

Leave a Comment