Wireless Mouse: पीसी के लिए सबसे जरुरी चीजों में से है, कीबोर्ड और माउस। इसके बिना पीसी पर काम करना संभव नहीं है। लेकिन आजकल लोग माउस का उपयोग लैपटॉप के लिए भी करते हैं। हालांकि लैपटॉप में इनबिल्ड माउस होता है।
कुछ समय पहले तक वायर माउस हुआ करते थे। लेकिन टेक्नॉलजी में बदलाव आने से इन वायर वाले माउस की जगह अब वायरलेस माउस ने ले ली है।
Wireless Mouse लैपटॉप पर काम करने के तरिके हो आसान बनाता है। बहुत से ब्रांड भारत में पहले ही बहुत लोकप्रिय हैं, जो अपने बढ़िया गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। HP, Dell और Lenovo आदि कुछ प्रमुख नाम है। आज के युवा पीढ़ी की सबसे अच्छी आदत यह है कि वो छोटी से छोटी चीज खरीदने से पहले उसके बारे में सारी जानकारी लेना पसंद करते हैं, जो कि ठीक भी है। टेक्नोलॉजी को लेकर जानकारी होना भी बेहद जरुरी है ताकि आप व्यर्थ में पैसा बर्बाद होने से बचा सके।
खैर, अगर आप भी एक नया Wireless Mouse लेने की योजना बना रहे हैं तो उसे खरीदने से पहले आपको बहुत सी जरुरी बातों का पता होना भी बेहद जरुरी है। चलिए, हम आपको बताते है कि एक माउस खरीदने से पहले किन बातों का विशेष ध्यान रखें।
टेक्नॉलजी
लैपटॉप और पीसी के लिए इस्तेमाल होने वाले माउस दो प्रकार के होते हैं। आजकल सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला है 2.4 गीगाहर्ट्ज़ आरएफ वाला माउस जिसके साथ ब्लूटूथ भी मिलता है। एक होते हैं Wireless Mouse जिसमें छोटा USB रिसीवर लगा होता है, आप उसे लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है और साथ ही काफी किफायती भी हैं। अगर आपको नियमित रूप से कार्य करने के लिए माउस चाहिए तो आप USB रिसीवर वाला माउस ले सकते हैं। लेकिन प्रोफेशनल काम के लिए आपको टेक्नॉलजी की परख करके ही माउस खरीदना चाहिए।
आकार
अगर आप एक माउस लेने का मन बना रहे हैं, तो आपको उसके आकर को देखना चाहिए। कहने को यह छोटी बात है कि अरे! आकार कौन देखता है। लेकिन असल में ये बहुत ध्यान देने वाली बातें हैं। बाजार में बहुत ही छोटे आकार वाले माउस मौजूद हैं। अगर आप उनका इस्तेमाल कुछ समय तक करने के बाद उँगलियों में दर्द हो सकता है।
अतिरिक्त बटन
आप देखेंगें कि आजकल मार्किट में मिलने वाले वायर्ड या वायरलेस दोनों में बहुत से बटन मिलने लगे हैं। समान्यत: माउस में 2 लेफट और राइट जाने वाले बटन होते हैं और एक ऊपर नीचे जाने के लिए स्क्रॉल व्हील दिया जाता है। लेकिन अब नए मॉडल में आपको वेब ब्राउज़र में बैक और फॉरवर्ड ऑपरेशन वाले बटन भी दिए जाते हैं। अगर आप को लगता है कि इनके बिना काम चल जाएगा, तो आप इसे अतिरिक्त पैसे देकर न खरीदें।
फुर्ती
माउस क्लिक क्षमता की जांच जरूर करें कि वो कितनी तेजी से कार्य करता है। क्योंकि स्लो काम करने वाले माउस आपको कुछ समय बाद इरिटेट कर सकते हैं।
भारत में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ वायरलेस माउस
बजट और टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए भारत में मिलने वाले 5 सबसे अच्छे Wireless Mouse की सूची तैयार की है, जो आपके पीसी की संगतता के आधार पर सही से कार्य करेंगें।
HP X3500 Wireless Mouse
एचपी भारत में ही नहीं बल्कि पूरेविश्व स्तर पर कंप्यूटर सहायक उपकरण बनाने वाला सबसे विश्वसनीय ब्रांड है। एर्गोनोमिक रूप से डिज़ाइन किया यह माउस काफी हल्का है और कंप्यूटर या लैपटॉप पर ब्राउज़ करना आसान बनाता है। इसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज की आवृत्ति लगी है जिसकी मदद से यह संचालन करता है। इसकी संचालित सीमा 10 मीटर है। इसका स्क्रॉल बहुत अच्छे से काम करता है और बटन भी बहुत जल्दी से क्लिक करने की क्षमता रखते हैं। इसमें मिलने वाले ब्लूटूथ को यूएसबी पोर्ट के साथ कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। यह विंडोज 7/8 / XP / Vista के लिए एकदम सही और स्टाइलिस्ट माउस है।

Lenovo N100 Wireless Mouse
यह ब्रांड अभी तक का सबसे प्रतिष्ठित कंप्यूटर ब्रांड माना जाता है, जिसके प्रोडक्ट में बहुत ही कम खामियां मिलती है। लेनोवो ब्रांड किफायती होने के साथ साथ क्वालिटी में भी सबसे सही हैं। यह बहुत ही सिंपल सा दिखने वाला माउस है लेकिन आपको आरामदायक नेविगेशन करने में मदद करता है। USB रिसीवर दिया गया है जिसमें आप प्लग इन करके इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको एंटी-स्लिप फीचर दिया गया है, हो सीमलेस ब्राउजिंग को आसान बनाता है। यह वजन में आपको थोड़ा भारी लग सकता है लेकिन बजट में बिलकुल भारी नहीं लगेगा। इसके अलावा इसका साइज एकदम परफेक्ट है। इस्पर काम करने के बाद आप उँगलियों में दर्द महूसस नहीं करेंगें। आप इसे सभी विंडोज और मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

Dell WM126 Wireless Optical Mouse
मुझे लगता है, डेल से अच्छी कंपनी कंप्यूटर उत्पाद बनाने वाले कंपनी नहीं है। मुझे हमेशा ही इनके प्रोडक्ट्स लेना पसंद है। लेकिन निर्णय आप पर है। अगर हम इस माउस की बात करें तो यह साधारण प्लग-एंड-प्ले इंस्टॉलेशन के साथ आता है। आप इसे घर और कार्यालय दोनों जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कुलाइटी में बहुत ही शानदार है और अच्छी तकनीक का इस्तेमाल कर इसे बनाया गया है। इसकी बैटरी भी बेहद शानदार है जो आपको लगभग एक वर्ष का बैकअप देती है। इसमें ३ बटन और एक स्क्रोलर दिया गया है। यह आपके विंडोज 7, लिनक्स एंड्रॉइड और क्रोम के साथ आदेश रूप से कार्य करने के लिए पर्याप्त है।

Logitech MX Anywhere 2S
अगर आपने इससे पहले लॉजिटेक ब्रांड के बेहतर क्वालिटी वाले प्रोडक्ट प्रदान करने के बारे में नहीं जाना है तो आपको इससे जरुर परिचित होना चाहिए। यह माउस ख़ास उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जिनका अत्यधिक समय पीसी या लैपटॉप पर गुजरता है। इसमें माउस के साइज़ का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि आपके हाथों में इसे लम्बे समय तक प्रयोग करने से दर्द न हो।

आप शायद जानकार हैरान हो लेकिन यह एक साथ 3 कंप्यूटर उपकरणों पर नेविगेट और नियंत्रण कर सकता है। इसमें क्लिक-ऑन नेविगेशन फीचर है, जिसके इंस्टालेशन के बाद यह हाइपर-फास्ट गति से संचालित होता है। इसमें बैटरी को चार्ज करने के लिए चार्जर दिया है। ,जिसे एक बार चार्ज करने के बाद आप उसे 2 महीने से ज्यादा समय के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह विंडोज 7 से लेकर सभी नए संस्करण और मैक ओएस 10.10 औरउसके बाद के वाले संस्करणों पर आदर्श रूप से कार्य करता है।
TeckNet Raptor Prime SM268AG
अगर आप गेम खेलने के शौकीन है और दिनभर गेम खेलते समय माउस की मदद लेते हैं तो यह Wireless Mouse आप के लिए एकदम सही है। यह ख़ास इसी लिए डिजाइन किया गया है और उसका लुक भी काफी कूल है। इसकी ख़ास बात यह है की गेमिंग के लिए इसमें आपको TechNet रैप्टर 8 प्रोग्रामेबल बटन अलग से दिया गया है। इसमें इस्तेमाल की गई ट्रू-वे तकनीक सटीक और स्मार्ट कर्सर नियंत्रण की सुविधा देती है।

इसके अलावा ऑटो पावर-ऑफ फ़ंक्शन दिया जा रहा है जो बैटरी सेवर के रूप में कार्य करता है। इसकी बैटरी लगभग 1 वर्ष तक चल सकती है। इसका क्लिक और स्क्रॉल बहुत ही शानदार है और अधिक इस्तेमाल करने से इसकी गति में कोई कमी नहीं आती।