Apple HomePod और HomePod Mini में मिल रहा iOS 14.2.1 का नया अपडेट; क्या होगा ख़ास, जानें

Apple HomePod और HomePod Mini भारत में कुछ समय पहले लॉन्च किया गया स्मार्ट स्पीकर था। कंपनी एक विशिस्ट बिल्ड के माध्यम से iOS 14.2.1 सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध करवा रही है। Apple के स्मार्ट स्पीकर रेंज के लिए उपलब्ध करवाया जाने वाला नया सॉफ्टवेयर अपडेट सिर्फ 33.8MB का है। यह स्मार्ट स्पीकर iOS डिवाइस पर होम ऐप का उपयोग करके आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।  हालांकि कंपनी ने जो बड़ा अपडेट प्राप्त किया है इसमें नई सुविधाओं नहीं मिल रही है। iOS 14.2.1 सॉफ्टवेयर अपडेट में आपको स्मार्ट स्पीकर रेंज के लिए बहुत सी सामान्य सुधार अवश्य मिल जाएंगें।

कंपनी ने अपने नए अपडेट्स के बारे में उल्लेख किया गया है। सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए आपको आईओएस के होम ऐप का उपयोग करना होगा और आपको यह वही से आसानी से उपलब्ध हो सकता है। आईओएस के होम पेज से इसे आसानी से डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है। 

HomePod या HomePod Mini पर लागू होते ही, स्मार्ट स्पीकर स्पीकर के iOS 14.2.1 पर चलने लगेगा भले ही आपका iOS डिवाइस सॉफ़्टवेयर का पुराना संस्करण चला रहा हो। जो नया अपडेट प्राप्त हुआ है, वह लगभग 33.8MB का है, और homepod Mini से जुड़े iPad mini  साल 2019 में लॉन्च किया गया था।

अपडेट नोटमें जानकरी दी गई है कि यह नया अपडेट HomePod और HomePod Mini के लिए प्रदर्शन और स्थिरता में काफी सुधार लाएगा। जैसा की हमने आपको ऊपर बताया इस बार अपडेट में कोई नयीं सुविधाओं को नहीं जोड़ा गया है बल्कि पूरी सुविधाओं में सुधार किया गया है। ऐसी उम्मीद है कि इसमें iOS 14.3 अपडेट जल्द ही आ सकता है और शायद तब उसमें नई सुविधाओं को जोड़ा जाए। Apple ने पहले iOS 14.2.1 केवल iPhone 12 की सीरीज के लिए जारी किया था, जबकि पुराने iOS डिवाइस अभी भी iOS 14.2 ही चला रहे हैं।

Apple-HomePod

जानकारी के लिए बता दें कि Apple ने हाल ही में होमपॉड मिनी को लॉन्च किया था। जिसकी कीमत भारत में 9,900 रुपए है। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने HomePod in India 19,900, रुपये में भारत में लॉन्च किया था। हालांकि यह वैश्विक स्तर पर 2018 के बाद से ही उपलब्ध हो गया था। दोनों स्मार्ट स्पीकर ऐप्पल इकोसिस्टम के भीतर अच्छी तरह से काम करते हैं, सिरी और ऐप्पल म्यूजिक के लिए वॉयस कमांड के माध्यम से संगीत स्ट्रीम करने के लिए समर्थन करते हैं।

दोनों Devices पूरी तरह से वायरलेस हैं और इसमें 802.11ac Wi-Fi with MIMO लगा हुआ है।  इसमें ब्लूटूथ 5.0 भी दिया गया है और साथ ही एयरप्ले 24 के साथ मल्टी-रूम स्पीकर सपोर्ट करता है।  इस शानदार साउंड क्वॉलिटी वाले स्पीकर को आप किसी iOS डिवाइस से कनेक्ट भी कर सकते हैं।

Leave a Comment