आ गया गेमिंग का सबसे सस्ता माउस जाने ANT Esports GM270W के फीचर और प्राइस

बहुत से लोग आज भी फ़ोन पर गेम खेलने के बजाय लैपटॉप पर गेम खेलना पसंद करते हैं। बढ़िया प्रोसेस्सर और ग्राफ़िक्स के अलावा माउस की क्वालिटी भी बढ़िया होनी चाहिए। यदि आप भी गेमिंग खेलने के शौकीन हैं, तो आप अपने पीसी या लैपटॉप में गेम जरूर खेलते होंगें, लेकिन आप उच्च कीमत वाले गेमिंग गियर खरीदने के लिए उतना बजट नहीं बना पाते, तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब मार्किट में एक नया गेमिंग माउस – ANT Esports GM270W आ गया है। इसमें गेमिंग माउस से जुडी सारी सुविधाएं मौजूद हैं। इतना ही नहीं, यह माउस सबसे सस्ता बहुरंगा एलईडी गेमिंग माउस भी है। इसमें 3200 की डीपीआई दी गई है।

ANT Esports GM270W के स्पेसिफिकेशन:

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें USB गेमिंग माउस की गति को बदलने के लिए एडजस्टेबल DPI बटन दिए गए हैं जिसकी मदद से आप DPI लेवल (800, 1200, 2400, 3200) को रियल-टाइम में आसानी से स्विच कर सकते हैं। यह मल्टीकोल एलईडी लाइट्स के साथ आता है। यानी अँधेरे में यह काफी चमकता है और बढ़िया लुक भी देता है। 7 बटन दिए गए हैं काफी टिकाऊ प्रतीत होते हैं।

ANT Esports GM270W एक ऐसा माउस है जिसे पकड़ना बड़ा ही आसान है। यह आसानी से आपके हाथों में टिक जाता है। यह इतना आरमदायक है कि आप इस से घंटों गेम खेल सकते हैं और यह बिलकुल भी हाथ नहीं दुखाता।

इस को डिजाइन ही सुविधाजनक संचालन के लिए किया गया है। इसे आसानी से प्लग-इन किया जा सकता है। उसके लिए आपको किसी अन्य ड्राइवर की आवश्यकता भी नहीं होगी। आप किसी भी विंडो जैसे Win XP, Win7, Win8, Win10, Vista7, Vista8 लिनक्स और मैक ओएस के साथ भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एक बात यह भी है कि मैक ओएस में साइड बटन उपलब्ध नहीं हैं।

ANT Esports GM270W का डिजाइन:

ANT Esports GM270W गेमिंग माउस का डिजाइन बहुत ही सिंपल सा है, इसमें दो डीपीआई नियंत्रक स्कॉलर दिए गए हैं और माउस के बाईं ओर दो बटन होते हैं। माउस लंबाई में थोड़ा लंबा है और हाथ में पूरी तरह से फिट बैठता है।

देखने में यह काफी मजबूत है और इसमें इस्तमाल किया गया प्लास्टिक भी काफी अच्छी गुणवत्ता वाला है। देखने में बहुत प्रीमियम लगता है और यह एक मैट फिनिश के साथ आता है। सभी बटन बहुत अच्छी तरह से काम कर रहे हैं और क्लिक करते समय आपको अधिक दबाव लगाने की भी आवश्यकता नहीं है।

बटन और माउस व्हील:

जैसा की हमने ऊपर बटन के बारे में बतया कि हर एक क्लिक शानदार है और बहुत ही चिकना है। ऐसे ही इसका माउस व्हील भी बहुत ज्यादा अच्छा और स्मूद है और एक बात – सभी का इस्तेमाल क्लिकिंग और स्क्रॉलिंग दोनों के लिए किया जा सकता है। डीपीआई स्विच ठीक पहिया के बगल में दिया गया है जिसमें प्लस माइनस बटन लगे हुए हैं. जब आप उन्हें क्लिक करते हैं तो माउस में लगी विशेष एलईडी लाइट कुछ समय के लिए ब्लिक होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप डीआईपी को 3200 तक समायोजित बड़े आराम से कर सकते हैं, नयी टैब्स खोलने और आगे के और पीछे के पेजों पर जाने के लिए बाईं ओर के बटन भी काफी स्मूद है, जिनका उपयोग किया जा सकता है।

हमने इसकी पैकजिंग को देखा जिसमें ANT Esports के माउस के साथ साथ, वारंटी कार्ड / अनुदेश मैनुअल और एक World Of Warships Gift card भी मौजूद है। अगर आप भी ANT Esports GM270W गेमिंग माउस को खरीदने की योजना बना इसे अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से आसनी से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत केवल 479 रुपये है।

Leave a Comment