Xiaomi Mi 10T 5G और Xiaomi Mi 10T Pro 5G के स्पेसिफिकेशन हुई लीक; Snapdragon 865 SoC Tipped से लेस होगा फ़ोन

Xiaomi  बहुत जल्द मार्किट में होने Mi 10T सीरीज के साथ आने वाला है। हाल ही में Xiaomi Mi 10T 5G और Xiaomi Mi 10T Pro 5G स्पेसिफिकेशन लीक होने की खबर सामने आई है। लीक होने की खबर एक स्पैनिश ब्लॉग ने दी है। जिसके अनुसार, दोनों स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC से लैस होंगे और इनमें समान संख्या में कैमरे और बैटरी की क्षमता होगी। आपको जानकार झटका लगेगा कि Xiaomi Mi 10T 5G में 64-मेगापिक्सल सेंसर नहीं बल्कि 108-मेगापिक्सल इमेज सेंसर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, नॉन-प्रो वेरिएंट को 6GB रैम के साथ लाने की उम्मीद है। 

Xiaomi Mi 10T Pro 5G और Xiaomi Mi 10T 5G, दोनों ही एक बजट फ़ोन के रूप में लॉन्च किए जाएंगें। ऐसा इसलिए है क्योंकि Xiaomi स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतें की दर में कमी लाने का प्रयास कर रही है साथ ही अधिक यूजर्स का फायदा भी उसे मिलेगा। ऐसा इसलिए है जब कीमत में आपको सभी फीचर मिल रहे हैं, तो मार्किट में आपकी सेल बढ़ना तय है। इंटरनेट पर कथित तौर पर रेंडर लीक होने के कुछ दिनों बाद इसके स्पेसिफिकेशन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही हैं।

Xiaomi Mi 10T Pro 5G में मिल सकते हैं ये फीच

Xiaomi Mi 10T Pro एक 5G फ़ोन होगा। जिसमें आपको 6.67-इंच IPS डिस्प्ले दी जाने वाली है। इसमें 1,080×2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट आने का दावा कंपनी कर रही है। जैसा की हमने ऊपर बताया यह नया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC द्वारा संचालित किया जाएगा, जो एड्रेनो 650 जीपीयू के साथ युग्मित है। नए स्मार्टफोन में आपको 8GB की रैम और 128GB /256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल जाएगी। कहा जाता है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को किनारे पर एकीकृत किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए,108-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, 20-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 8-मेगापिक्सल का स्नैपर स्पोर्ट होगा। इसका सीधा मतलब यह है कि यह आपके फोटोग्राफी के अनुभव को पूरी तरह से बदल कर रख देने वाला है।  फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने वाली है जो MIUI 12 पर चलती है। फिलहाल इसके एंड्रॉएड वर्जन के बारे में कोई ख़ास जानकारी नहीं है, कंपनी शायद अभी भी अपने एंड्रॉएड 10 वर्जन पर ही काम करने वाली है। कीमत की बात करें, तो यह स्मार्टफोन EUR 640 जो भारत में लगभग 55,500 रुपये है और EUR 680 यानी  59,000 रुपये के बीच में लॉन्च हो सकता है।

Xiaomi Mi 10T 5G में मिल सकते हैं ये फीचर

कैमरे और रैम के अलावा, Xiaomi Mi 10T 5G में बहुत से फीचर Mi 10T Pro 5G के समान ही होंगें। लेकिन इसकी डिस्प्ले 6.80-इंच IPS डिस्प्ले के साथ 1,080×2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इस डिवाइस में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC दिया जा रहा है, जिसे एड्रेनो 650 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फ़ोन के वैरिएंट की बात करें तो यह 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा। फोटोग्राफी के लिए, इसमें प्रो वर्जन की तरह 108 नहीं बल्कि 64-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा दिया जाएगा लेकिन सेंसर प्रो संस्करण के समान होंगें। इसकी कीमत EUR 550 भारतीय रुपए के अनुसार लगभग  47,700 रुपये होगी।

Leave a Comment