Samsung Galaxy Tab S6 Lite जल्द ही होगा भारत में लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स

सैमसंग ब्रांड भारत में सबसे लोकप्रिय फ़ोन निर्माता कंपनी के रूप में जाना जाता है। सैमसंग आए न आए दिन मार्किट में अपने नए स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच तक लॉन्च करता ही रहता है। सैमसंग ने भारत में अपने टैबलेट लाइनअप का विस्तार करने की पूरी तैयारी कर ली है। हाल ही में, कंपनी ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही Samsung Galaxy Tab S6 Lite लॉन्च भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

सैमसंग ने इस बात का खुलासा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने इस सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने Samsung Galaxy Tab S6 Lite से जुडी जानकारी लोगों तक साझा की।

सैमसंग ने अपने पोस्ट में #ChangeTheWayYouNote #TabRedefined # के साथ एक छोटा सा वीडियो क्लिप डाला। ट्वीट में लिखा है, “देखें कि भविष्य क्या है। एक सुपर वहन योग्य नोट लेने वाला साथी जल्द ही आ रहा है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite लाइट के कलर सेगमेंट की बात करें तो इसमें आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगें। जिसमें से एक अंगोरा ब्लू और दूसरा ऑक्सफोर्ड ग्रे होगा। इसके साथ यह आपको एस पेन के लिए भी सपोर्ट देगा।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite लाइट स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S6 Lite लाइट की बात करें तो यह एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जो कंपनी की एक यूआई 2.0 की परत के साथ सबसे ऊपर है। एंड्रॉइड टैबलेट 10.4-इंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ 2000×1200 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है।

यह डिवाइस सैमसंग के अपने Exynos 9611 प्रोसेसर द्वारा संचालित है।  इसमें आपको 4GB की RAM मिलती है। आपको यह डिवाइस दो स्टोरेज वेरिएंटमें मिलेगा। इसमें से एक 64GB और दूसरा 128GB में आता है। अगर आप इसकी स्टोरेज क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो आप माइक्रोएसडी कार्ड से इसे 512 GB तक कर सकते हैं।

Galaxy-Tab-S6-Lite

Samsung Galaxy Tab S6 Lite में आपको कैमरा भी दिया जा रहा है। लेकिन इसकी इसमें आप ज्यादा पिक्सेल वाली अच्छे कैमरे की उम्मीद नहीं कर सकते। इसमें आपको 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। यह एस पेन और बुक कवर के साथ भी आता है जो एस पेन को स्टोर करेगा। टैबलेट AKG द्वारा ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर से लैस है। डिवाइस 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, इसमें यूजर्स को 7040mAh की बैटरी मिलेगी।

आपको बता दें, कि हाल ही में सैमसंग ने भारत में Samsung Galaxy a31 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 21,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है। डिवाइस में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है।

Leave a Comment