भारत में Samsung Galaxy Tab S6 Lite की बिक्री आज से शुरू, जाने क्या है कीमत

Samsung आज भारत में Samsung Galaxy Tab S6 Lite लॉन्च करने जा रहा है। अमेज़न इंडिया लिस्टिंग से पता चलता है कि लॉन्च आज दोपहर 12 बजे होगा, जबकि एक समर्पित पेज ने पुष्टि की कि कंपनी आगामी टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर देगी।

अमेज़न इंडिया पर Samsung Galaxy Tab S6 Lite लॉन्च के तुरंत बाद आज से उपलब्ध होगा। ग्राहक अमेज़न इंडिया पर जाकर इसकी उपलब्धता की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। उसके  लिए आपको ‘नोटिफाई मी’ बटन पर क्लिक करना होगा ताकि जैसे ही फ़ोन उपलब्ध होगा आपको जानकारी मिल जाएगी। जो व्यक्यि इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं वो सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर taib के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite specification

के अलावा कीमत की बात की जाए तो आपको बता दें,Samsung Galaxy Tab S6 को 59,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था। जबकि इस बार कंपनी ने एक किफायती दाम में प्रोडक्ट को लॉन्च करने की योजना बनाई है। यह टैबलेट अमेरिका में लगभग $350 (26,500 रुपये) में बिक रहा है लेकिन भारत में Samsung Galaxy Tab S6 Lite की कीमत लगभग 30,000 रुपए तक होगी।

Galaxy-Tab-S6-Lite

Samsung Galaxy Tab S6 Lite एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर chlta है। इसमें 4GB की रैम लगी है और यह 64GB और 128GB की इंटरनल स्टोरेज वाले वरिएंट में उपलब्ध है। 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरे के साथ यह 10.4-इंच एलसीडी डिस्प्ले  के साथ आता है। USB पोर्ट के साथ इसमें 7040mAh की बैटरी लगी हुई है, जो 5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0 और जीपीएस भी शामिल है।

Leave a Comment