Samsung Galaxy A31 भारत में हुआ लॉन्च, चार रियर कैमरों के अलावा इसमें जाने और क्या है ख़ास

Samsung ने 4 जून को Samsung Galaxy A31  को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे Samsung Galaxy A30 के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया गया है। Galaxy A31 A30 पिछले साल फरवरी के अंत में लॉन्च किया गया था। दक्षिण कोरियाई दिग्गज के नए स्मार्टफोन में इस बार आपको और भी अधिक फीचर को जोड़ने में कामयाब हुआ है। कुछ नयी सुविधाओं के साथ इसे भारतीय बाजार में लाया गया है।

Samsung या फ़ोन 16.21cm यानी 6.4 इंच की इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आता है। अपने पसंदीदा वीडियो, गेम और लाइव स्ट्रीम को ज्वलंत FHD सुपर AMED में आप शानदार अनुभव ले सकते हैं।

Samsung Galaxy A31 के स्पेसिफिकेशन 

Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन एंड्रॉइड v10 (Q) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन ऑक्टा कोर (2 गीगाहर्ट्ज, डुअल कोर, कोर्टेक्स ए 75 + 2 गीगाहर्ट्ज, हेक्सा कोर, कोर्टेक्स ए 55) प्रोसेसर द्वारा संचालित है। यह मीडियाटेक हेलियो P65 चिपसेट पर चलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 6 जीबी की रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा रही है। अगर आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो, आप माइक्रोएसडी से इसे बढ़ा सकते हैं। 

Samsung Galaxy A31  स्मार्टफोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले है। जैसा की हमने आपको पहले बतया की इसकी स्क्रीन का साइज़ 6’4 है और  माप 159.3 मिमी x 73.1 मिमी x 8.6 मिमी है। स्मार्टफोन के वजन की बात करें तो यह अधिक नहीं है। यह केवल 185 ग्राम वजन का है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सेल और 411 पीपीआई पिक्सेल घनत्व है। इसमें पहलू अनुपात 20: 9 और स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात 84.92% है। 

Galaxy-A31

कैमरे की बात करें तो इसमें यूजर्स को 20 MP F/2.0 प्राथमिक कैमरा मिलता है और पीछे की तरफ, डिजिटल ज़ूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन, टच टू फोकस जैसी सुविधाओं के साथ 48 + 8 + 5 + 5 एमपी कैमरा दिया जा रहा है। इसके अलावा बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 5000 एमएएच की बैटरी दी जा रही है। इसके लिए आपको उसब पोर्ट भी साथ में मिलता है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए  वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, वोल्ट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए 31 की कीमत

भारत में Samsung Galaxy A31  स्मार्टफोन की कीमत 21,999 रुपये है। Samsung Galaxy A31 को देश में जून 4, 2020 (आधिकारिक) पर लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू, प्रिज़्म क्रश रेड, प्रिज़्म क्रश व्हाइट रंगों में आता है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment