Android Go एडिशन के साथ Samsung Galaxy A3 Core हुआ लॉन्च; जाने क्या है कीमत

Samsung हाल ही में अफ्रीका में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A3 Core लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन 5.3 इंच की एचडी + टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले, के साथ आता है। इसमें एक क्वाड-कोर प्रोसेसर और फ्रंट में एक कैमरा लगा हैं। इस फ़ोन में बाकी से अलग एक एंड्रॉइड (गो संस्करण) दिया गया है। पहले से स्थापित Google गो संस्करण ऐप इसमें पहले से ही स्थापित किया गया है।  इससे फोन की रैम में कोई दिक्क्त नहीं आती और फ़ोन तेजी से चलता है। जिस फ़ोन की रैम और स्टोरेज की छोटी क्षमता होती है, उसके लिए ये बेस्ट है। यह नया स्मार्टफोन Galaxy A3 Core का उत्तराधिकारी है जिसके लॉन्च होने की घोषणा कंपनी द्वारा पिछले साल की गई थी।

Samsung Galaxy A3 Core की कीमत

सैमसंग नाइजीरिया ने अपने ट्विटर के आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें गैलेक्सी ए 3 कोर की कीमत की पुष्टि की गई है। पोस्ट के अनुसार यह  एनजीएन 32,500 यानी भारत के लगभग 6,200 रुपये में खरीदा जा सकेगा। डिवाइस उस देश में फिलहाल सैमसंग स्टोर्स और पार्टनर स्टोर्स पर आसानी से उपलब्ध है। कलर वेरिएंट की बात करें तो यह ब्लू, रेड और ब्लैक रंगों में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy A3 Core स्पेसिफिकेशन

चलिए बात कर लेते हैं इस फ़ोन की स्पेसिफिकेशन की। ये सभी फीचर अफ्रीका में लॉन्च हुए फ़ोन के आधार पर बताए जा रहे हैं। Samsung Galaxy A3 Core डुअल-सिम (नैनो) के साथ आता है। यह डिवाइस जैसा की हमने ऊपर बताया एंड्रॉइड गो एडिशन पर चलता है, और इसमें Google गो एडिशन ऐप पहले से ही इंस्टाल है। यह इसलिए दी गई है क्योंकि इस तरह की ऐप कम रैम और स्टोरेज वाले फ़ोन में फायदा पहुंचाती है। इसकी स्क्रीन की बात करें तो यह 16: 9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 5.3-इंच की HD + (720×1,480 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। 

Samsung Galaxy A3 Core एक अनाम क्वाड-कोर SoC द्वारा संचालित किया जाता है जो 1.5GHz पर क्लॉक किया गया है। अगर इसकी स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें 1GB की रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। लेकिन अगर आप इसकी इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं यो आप एक माइक्रोडी कार्ड की मदद से इसे बढ़ा भी सकते हैं। आप इसे लगभग ५१२ जब तक आसानी से बढ़ा सकते हैं।

कैमरा क्वालिटी हर किसी फ़ोन के लिए सबसे अहम चीज होती है। अगर मैं बात करूँ, Samsung Galaxy A3 Core की तो इसमें पीछे की तरफ f / 2.2 अपर्चर लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सेल सेंसर दिया जा रहा है। कैमरा मॉड्यूल में एक एलईडी फ्लैश भी दी गई है। फ्रंट में सेल्फी के लिए एक 5-मेगापिक्सल का सेंसर वाला कैमरा मौजूद है, जिसमें f/2.4 अपर्चर दिया गया है। सैमसंग के किए दावे के अनुसार इसका बैक कैमरा 4x तक डिजिटल ज़ूम तक किया जा सकता है और 30fps पर फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई (2.4GHz), 3.5 मिमी हेडफोन जैक, जीपीएस, एलटीई और ब्लूटूथ 5.0 दिए गए हैं। फ़ोन में माइक्रो-यूएसबी चार्जिंग के साथ 3,000mAh की बैटरी दी गई है। कम बजट वाला एक शानदार फ़ोन है। लेकिन इसके भारत में लॉन्च होने की कोई भी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Leave a Comment