Redmi 9 Power जल्द ही हो सकता है रिलीज; 15 दिसंबर को लॉन्च होने की है अफवाह

Redmi 9 Power का इंतज़ार कर रहे लोगो के लिए एक अच्छी खबर है। यह स्मार्टफ़ोन भारत में आने वाली 15 दिसंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। एक टिपस्टर ने  दावा किया है कि यह फ़ोन जल्द ही भारतीय बाज़ारो में पेश किया जाएगा। जैसा की सामने आया है कि कंपनी नई रेडमी 9 सीरीज़ के स्मार्टफोन को अब रेडमी नोट 9 4 जी के एक रीबेडेड संस्करण के रूप में लाने वाली है, जो हाल ही में चीन आई थी। नए स्मार्टफोन को मॉडल नंबर M2010J19SI के साथ Google Play कंसोल पर देखा गया था। ऐसी अफवाह है कि Xiaomi अपने नए फ़ोन में 4GB रैम के साथ दो अलग-अलग वेरिएंट में Redmi 9 Power को पेश करेगा। 

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट कर भारत में रेडमी 9 पावर की लॉन्च की तारीख की सूचना भी दी। उन्होंने  कहा कि जब तक कोई अंतिम बदलाव नहीं होता, तब तक उम्मीद है कि फ़ोन भारत में 15 दिसंबर को लॉन्च होगा और उसकी कीमत  8,999 से शुरू होगी। लेकिन गैजेट्स 360 फिलहाल इस दावे को सत्यापित करने  लिए तैयार नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi ने फिलहाल फ़ोन को लेकर के कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालाँकि, कंपनी ने देश में अपने पहले QLED Mi TV  के बारे में जरूर जानकारी साझा की है। बताया जा रहा है कि यह नया टीवी मॉडल इस महीने के आखिर में रेडमी 9 पावर वाले फ़ोन के साथ ही मार्किट में पेश किया जा सकता है।

Redmi 9 सीरीज़ भारत में पहली बार अगस्त में आया था। उस समय कंपनी ने अपना नया सीरीज फ़ोन Redmi 9 Prime लॉन्च किया था। Redmi 9 Prime के लॉन्च होने के कुछ ही हफ्तों बाद कंपनी ने अपने नए फ़ोन Redmi 9 मॉडल को भी इसमें जोड़ दिया।

Redmi-9-Prime

आगामी फोन के बारे में अलग अलग तरह की जानकारी सामने आ रही हैं। इसमें कुछ उड़ती अफवाहों में यह जानकारी मिली है कि Redmi 9 Power जो है वो Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड संस्करण हो सकता है। यह फ़ोन पिछले हफ्ते ही चीन में लॉन्च हुआ था। इसमें दो स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे जिसमें दोनों मॉडल के नाम Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 5G Pro थे। Redmi फोन कथित तौर पर इस हफ्ते के शुरू में Google Play कंसोल पर मॉडल नंबर M2010J19SI के साथ सामने आया। इसे Redmi Note 9 4G से कहा जा रहा है। इसे Google डेटाबेस पर amed लाइम’ का नाम भी दिया गया था।

Redmi Note 9 4G ने चीन में तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल में 8GB रैम की रैम के साथ 256GB स्टोरेज दी जा रही है। इसके अलावा Redmi 9 Power में 4GB की रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध करवाया गया है। नया डिजाइन फ़ोन ग्रीन, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध करवाया गया है।

Redmi-Note-9-4G

Redmi 9 Power के स्पेसिफिकेशन
चीन में लॉन्च हुए स्मार्टफोन के अनुसार हमने यहाँ अपेक्षित स्पेसिफिकेशन के बारे में आपको जानकारी दी जा रही है। यूजर्स को नए स्मार्टफोन में 6.67-इंच फुल-एचडी + (1,080×2,340 पिक्सल) डिस्प्ले दी जा रही है। इसके अलावा स्मार्टफोन  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC द्वारा संचालित किया जाएगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है। Redmi 9 Power में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Leave a Comment