Realme Tv और Realme Watch जल्द ही भारत में होंगें लॉन्च, क्या होगा ख़ास; जानें

काफी समय से Realme के प्रोडक्ट के आने की कई अफवाहें और आधिकारिक टीज़र थे। हालंकि हाल ही में नए प्रोडक्ट की लॉन्च के बात सामने आने के बाद खुलासा हुआ कि भारत में जल्द ही realme tv and watch लॉन्च किए जाएंगें। Realme भारत में अपने टीवी लाइनअप को लॉन्च करने के लिए तैयार है। Realme TV सीरीज़ देश में कंपनी की पहली smartwatch भी भारत में लेकर आएगी। कंपनी ने पहले से ही Realme TV के लिए “Blind orders” लेना शुरू कर दिया है, जबकि कंपनी ने नई smartwatch की कई विशेषताओं के बारे में जानकारी दी है।

Realme TV के बारे में कुछ ख़ास

Realme कंपनी के अनुसार, आने वाले Realme TV में “Premium Bezel-Lace Design” वाला डिजाइन हो  होगा। यह टीवी four Cortex-A53 cores और Mali-470 MP3 GPU के साथ 64-bit MediaTek processor द्वारा संचालित किया जाएगा। Realme का दावा है कि मीडियाटेक चिपसेट इस सेगमेंट में अपनी तरह का पहला फोन होगा। जबकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है कि क्या टीवी Android पर चलेगा। लेकिन एक बात साफ़ है की यह Voice Assistant का समर्थन जरूर करेगा।

Realme स्मार्ट टीवी Chroma Boost तकनीक पर आधारित है और यह 400 एनआईटी तक चमक प्रदान करेगा। कंपनी का दावा है की यह Realme TV 24W कुल आउटपुट पावर और डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है और इसमें  स्टीरियो सिस्टम के लिए चार स्पीकर होंगे। इसके अलावा Realme TV 43-इंच और 55-इंच स्क्रीन वाली आकार में उपलब्ध होगा।

रियलम वॉच में क्या होगा ख़ास

RealmeTv के बारे में जानने के बाद अब हम बात करते हैं वॉच की जिसमें 1.4-इंच color touchscreenकी सुविधा होगी। कंपनी का दावा है कि “भारत में सबसे इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन वाली यह पहली वाच होगी। समर्पित पेज तीन अलग-अलग स्ट्रैप रंगों को दर्शाता है – हरा, नीला और लाल। इसके साथ ही आपको एक बहुत ही क्लासिक पट्टा दिया जा रहा है. आप चाहें तो एक फैशनेबल पट्टा भी चुन सकते हैं। Realme Band की तरह, आप घडी में भी काफी ख़ास फीचर देख पाएंगें। 

Realme-Watch

Realmeवाच में 14 स्पोर्ट्स मोड दिए जा रहे हैं जिसमें फुटबॉल, एरोबिक्स, बैडमिंटन, रनिंग, बाइकिंग, बास्केटबॉल, योग, और अधिक सहित गतिविधियों को ट्रैक किया जा सकेगा। स्मार्टवॉच की तरह ही काम करेगा और आप इसमें 24/7 की गतिविधियों पर नजर बनाए रख सकते हैं। इसमें हेल्थ असिस्टेंट के साथ Built-in real-time heart rate monitor से भी लैस होगी। Realme Watch की ख़ास बात यह भी होगी कि यह  संगीत नियंत्रण के साथ साथ कैमरा नियंत्रण और स्मार्ट सूचनाएं भी आपको देता रहेगा। इसके लिए आपको Realme Link App डाउनलोड करना होगा जो Realme Watch के लिए एक नियंत्रण केंद्र के रूप में काम करेगा।

Leave a Comment