OnePlus 6T और OnePlus 6 में आया नया अपडेट, OxygenOS 10.3.4 के साथ मिल रहा मई 2020 सिक्योरिटी पैच

OnePlus भारतीय बाजार में अच्छे अच्छे फ़ोन ब्रांड को चुनौती देने वाली कंपनी बन चुकी है। OnePlus ने अपने आप को और भी बेहतर बनाने का निर्णय लिया है। इसलिए अब वो अपने पुराने संस्करण वाले स्मार्टफोन्स में नए अपडेट देने की सुविधा लाएं हैं। जानकारी के लिए बता दें कि OnePlus6T और OnePlus 6 फोन में नया OxygenOS अपडेट मिल रहा है जो मई 2020 सुरक्षा पैच लाता है। 

यह नया अपडेट दोनों स्मार्टफोन के सिस्टम अपडेट करता है जिसमें सिस्टम की स्थिरता और सामान्य बग फिक्स करना शामिल हैं। इतना ही नहीं, इन दोनों स्मार्टफोन्स में भारतीय यूजर्स को “Work-life balance” हासिल करने में मदद करने के लिए एक नया फीचर भी दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक़ ये एक तरह का ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट है। यह अपडेट ठीक से कार्य किया तो कुछ दिनों में  एक व्यापक रोलआउट आएगा जिससे पता चलेगा कि कोई क्रिटिकल बग मौजूद नहीं हैं।

OnePlus ने इसकी सुचना जारी करने के बाद हमने इसे अच्छे से समझा और हम इस नतीजे पर पहुंचे कि यह एक तरह का आधिकारिक चैंज है। इस चेंज से पता चला है कि वनप्लस 6 और वनप्लस 6 टी को ओटीए अपडेट करने के बाद यूजर्स को ऑक्सिजनओएस 10.3.4 मिल रहा है। यह ऐसा सॉफ़्टवेयर है जिसे आप अपडेट कर देते हैं तो आपको अपने फ़ोन में सिम २ को लेकर आई समस्या हल हो जाती है।  इसके अलावा OnePlus 6 और OnePlus 6T दोनों ही स्मार्टफोन के भारतीय यूजर्स को अपडेट करने के बाद गेम स्पेस में “एपिक गेम्स” भी मिल रहा है। उन्हें एक नई अधिसूचना सेटिंग प्राप्त हो रही है – इसकी मदद से यूजर्स को कोरोनावायरस महामारी के बीच काम के जीवन संतुलन को प्राप्त करने के लिए जानकारी मिलती है ताकि वो समझ सके कौन से काम को प्राथमिकता देनी है और समय का सदुपयोग कैसे करना है। अंत में, System update launcher version को 4.1.6 में अपग्रेड करता है।

कंपनी ने अपने यूजर्स से आगाह किया है कि जो लोग अपने फ़ोन में वीपीएन का इस्तेमाल करते हैं, वो इस बिल्ड को डाउनलोड न करें। इसके पीछे का कारण है की फ़ोन में होने वाले सभी अपडेट क्षेत्रों पर आधारित है और इसे सीमित संख्या में उपकरणों से बाहर धकेल दिया जाता है। OnePlus 6 और OnePlus 6T के नवीनतम OxygenOS अपडेट यूजर्स को 27 मई से मिलना शुरू हुआ। 

OxygenOS-10.3.4

जो लोग अपने फ़ोन के सिस्टम को अपडेट करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद सिस्टम ऑप्शन में जाएं और सिस्टम अपडेट पर जाकर अपडेट को ढूंढकर उसे कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके लिए इंटरनेट का होना आवश्यक है।

OnePlus 6 और OnePlus 6T स्मार्टफोन ने पहले भी अपडेट की सुविधा यूजर्स को प्राप्त हुई थी। अप्रैल में दोनों स्मार्टफोन में OxygenOS 10.3.3 के साथ Reliance Jio के लिए VoWiFi समर्थन मिला था। सिस्टम अपडेट होने बाद स्मार्टफोन में आने वाली ब्लैक-स्क्रीन की समस्या को भी ठीक हो गई थी।

Leave a Comment