Samsung Galaxy M51 और Galaxy A31 में आया नया यूआई 2.5 अपडेट; जाने कैसे करें इंस्टाल

Samsung Galaxy M51 और Samsung Galaxy A31 भारत में कुछ समय पहले ही लॉन्च हुए हैं। अब इन दोनों ही स्मार्टफोन ने यूआई 2.5 अपडेट प्राप्त करना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट में यह साफ़ हुआ है कि नया अपडेट नवंबर 2020 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच के साथ लाता है। नया अपडेट एंड्रॉइड 10 पर आधारित है और इसमें स्मार्टफोन के लिए कुछ नए फीचर और कुछ सुधार किए गए हैं। 

Read Also: Samsung Galaxy A31 को Android 12-आधारित One UI 4.1 अपडेट मिलना शुरू: रिपोर्ट

Galaxy 51 के लिए वन UI 2.5 अपडेट भारत के अलावा मिस्र, इराक, रूस और यूक्रेन में उपकरणों के लिए लाया जा रहा है। इस बीच, Galaxy A31 का अपडेट फिलहाल दक्षिण कोरिया में मिलने वाले उपकरणों के लिए दिया गया है।

सैममोबाइल ने एक रिपोर्ट जारी की है। उसेक अनुसार Samsung Galaxy M51 के लिए वन UI 2.5 अपडेट फर्मवेयर संस्करण M515FXXU1BTK4 है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी A31 में अपडेट फर्मवेयर संस्करण A315NKSU1BTK2 दिया गया है। अपडेट सैमसंग गैलेक्सी M51 और Samsung Galaxy A31के लिए सामान्य वन UI 2.5 सुविधाएँ लाता है।  आपको इस अपडेट में मिलने वाले कुछ फीचर कमाल के हैं। इस बार आपको बेहतर कीबोर्ड सेटिंग, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ बिटमोजी सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसके अलावा थर्ड पार्टी ऐप्स से संबंधित Google नेविगेशनल जेस्चर को भी शामिल किया गया है।

जो यूजर्स अपने फ़ोन पर अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं वो उसे बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आपको इसके लिए बस कुछ दी गई गाइडलाइंस को ध्यान में रखना होगा। जब आपके फोन पर अपडेट की सुचना मिल जाए उसके बाद नोटिफिकेशन पर टैप करके अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपको अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है, तो आप सेटिंग> सॉफ़्टवेयर अपडेट> सॉफ़्टवेयर की जांच करें। अगर वहां अपडेट दिखा रहा है तो डाउनलोड करके तुतंत इंस्टॉल करने के लिए लगा दें।

मिली जानकारी के अनुसार, भारत में Samsung Galaxy M51 के लिए यूआई 2.5 अपडेट में उन विशेषताओं को शामिल नहीं किया गया है जो आपको सिंगल टेक वीडियो और तस्वीरों की अवधि का चयन करने देती हैं और साथ ही इसमें कोई नया वाई-फाई संकेतक भी नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें, कि सैमसंग वर्तमान में एंड्रॉइड 11-आधारित वन UI 3.0 को लेकर अपने परीक्षण पर काम कर रहा है। इसके अलावा कंपनी नवीनतम सुरक्षा पैच के साथ अपने स्मार्टफ़ोन को वन UI 2.5 में अपडेट करना जारी रखे हुए है। दक्षिण कोरियाई तकनीकी दिग्गज इस महीने में एक यूआई 3.5 जारी कर सकते हैं।

Leave a Comment