Nokia 5310 नोस्टैल्जिया ने भारत में नए फीचर और बढ़िया बैटरी बैकअप के साथ की शानदार वापसी

नोकिया ब्रांड को भारत में पसंद किए जाने वाले प्रशंसकों की संख्या काफी है। आज भी नोकिया विश्वसनीय ब्रांड के रूप में देखा जाता है। अब नोकिया अपने फ़ोन की पेशकश एक पेशकश बिलकुल ही नए अवतार मे कर रहा है। नॉस्टेल्जिया से भरे फीचर फोन ‘Nokia 5310’ भले ही पुराना फ़ोन है लेकिन इसमें कुछ नए अपडेट्स दिए गए हैं। 

यह फोन वर्ष 2007 में लॉन्च किया गया, जिसका मूल नाम Nokia ‘5310 Xpress Music’ था। ‘‘Nokia 5310’ अपने साथ एक MP3 प्लेयर और FM रेडियो के साथ वापसी कर रहा है, जो एक शक्तिशाली ड्यूल फ्रंट स्पीकर के साथ संयुक्त है।

अगर हम इस फ़ोन की कीमत की बात करें तो नोकिया 5310 बाजार में 3,399 रुपये तक उपलब्ध होगा। कलर सेगमेंट की बात करें तो यह आपको ब्लैक / रेड और व्हाइट कलर में मिलेगा।

नोकिया 5310 उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जिन्हें स्ट्रीमिंग म्यूजिक काफी पसंद है। फोन में डिस्प्ले के दोनों ओर म्यूज़िक बटन हैं, जिससे आप वॉल्यूम और ऑडियो प्लेबैक फंक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं।

हाइलाइट्स में से एक ‘एफएम रेडियो’ है भी दिया गया है। मूल हैंडसेट की तुलना में इस नए अपडेटेड फ़ोन के फीचर ज्यादा अच्छे किए गए हैं। पुराने फ़ोन वाली सभी खामियों को दूर कर दिया गया है।

चलिए अब बात कर लेते हैं Nokia 5310 के डिजाइन की। इसमें आपको एक गोल डिज़ाइन और एक घुमावदार डिस्प्ले ग्लास दिया गया है। इसमें पांच-मार्ग नेविगेशन कुंजी भी दी गई हैं। इसके अलावा एक संख्यात्मक कीपैड भी मौजूद है। फोन में एक चार्जिंग स्पोर्ट दिया गया है जिससे फ़ोन कोई चार्ज एवं डेटा ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह 3.5 मिमी जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। पीछे की ओर, फोन में बीच में नोकिया ब्रांडिंग और ऊपर फ्लैश के साथ एक कैमरा है।

डिवाइस 2.4-इंच (320 x 240 पिक्सल) QVGA डिस्प्ले के साथ आता है। ‘Nokia 5310’ कीपैड वाला फ़ोन तो जाहिर है, कीपैड को लेकर काफी सवाल होंगें। आपको बता दें, कि फोन पर टाइपिंग कीज काफी सेंसटिव है, इसे इस्तमाल करने के लिए आपको अधिक दबाव लगाने की भी आवश्यकता नहीं है। 

यह डिवाइस मीडियाटेक MT6260A द्वारा संचालित किया गया है और 16MB की इंटरनल स्टोरेज के साथ 8MB की रैम दी जा रही है। अगर आप इसकी इंटेनल स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसमें माइक्रोस्डिकार्ड लगाकर इसे 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Nokia 5310 बैटरी बैकअप के मामले में आपको काफी पसंद आ सकता है। फ़ोन में 1,200mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद इस फ़ोन की बैटरी आपको 20-25 दिनों का बैकअप देती है। लेकिन जब हमने इस फ़ोन को इस्तेमाल किया तो इसका बैकअप केवल 1 सप्ताह का था।

Leave a Comment