Samsung Galaxy Watch: स्मार्ट वॉच आज के युवा की पहली पसंद बन चुकी है। लाइफस्टाइल स्मार्ट है, तो हर चीज स्मार्ट होनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि मार्किट में स्मार्टवॉच पहली बार है। बहुत से लोकप्रिय ब्रांड ने अपनी-अपनी कंपनी की नई टेक्नोलॉजी की पेशकश की है। लेकिन फिर भी Samsung Galaxy Watch इन सब पर काफी भारी हो सकती है। यह एक ऐसी वाच है जो आपको अपने आसपास की दुनिया से जोड़ने का कार्य करती है। नहीं समझे, खैर कोई बात नहीं हम आपको Samsung Galaxy Watch के बारे में डिटेल से समझाएंगें।
डिज़ाइन
अगर हम बात करें इसके डिजाइन की तो यह आपके सामने प्रामाणिकता की नई परिभाषा पेश कर सकता है। यह कोई आम घडी नहीं है। एक गोलाकार साइज, वॉच हैंड शैडोइंग और टिक साउंड इसे असली घड़ी का अहसास देते हैं। इसमें ब्लूटूथ या स्टैंडअलोन एलटीई मॉडल हुआ है। इस स्मार्टवॉच में आपको डॉयल के थी उपर की तरफ माइक्रोफोन और ऐटमॉसफेरिक प्रेशर सेंसर दिया जा रहा है। इसके अलावा ठीक इसके पीछे की ओर हार्टरेट सेंसर और मैग्नेटिक चार्जिंग पिन भी दिया जा रहा है।
डिसप्ले
इस स्मार्टवॉच का डिसप्ले बहुत ही अच्छा है, हमें यकीन है कि वो आपको देखते ही पसंद भी आ जाएगा। इसमें बिलकुल किसी स्मार्टफोन के जैसे ही एमोलेड डिसप्ले पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इसके स्क्रीन की बात करें तो वो 1.1इंच की है जिसमें 360 x 360 पिक्सल का रेज्ल्यूशन है। स्मार्टवॉच पर स्क्रैच न पड़ें उसके लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 लगा हुआ है।

अन्य फीचर
इस गैलेक्सी वॉच में आपको म्यूजिक प्लेयर और बोर्ड स्टोरेज भी मिलेगा। जिसका मतलब यह है कि आप अपनी पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट को अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। ब्लूटूथ से कनेक्ट करने के लिए आप इसमें वायरलेस इयरबड लगाकर गानों का आनंद ले सकते हैं। लेकिन वायरलेस इयरबड के लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा।
लम्बी बैटरी लाइफ
इस स्मार्टवॉच के साथ आपको बार बार किसी स्मार्टफोन को चार्ज करने के कार्य से छुट्टी मिल जाएगी। क्योंकि इसमें एकल चार्ज पर ही लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लगी है।
प्रगति को ट्रैक करें
यह स्मार्टवॉच आपके दिल की दर को माप सकती है और व्यायाम करते समय छह गतिविधियों को ट्रैक कर सकती है। इतना ही नहीं इसमें आपके लिए 39+ प्रकार की गतिविधियों को मापने की क्षमता है। आप किसी भी एक गतिविधि के लिए घडी को सेट करें और यह अपना कार्य शुरू कर देगी।

ट्रैक मेंटल हेल्थ
यह गैलेक्सी वॉच आपकी नींद की गुणवत्ता को ट्रैक करता है, जिससे नींद के 4 चरणों सहित एक लॉग बनता है। यह आपके तनाव के स्तर को भी निर्देशित श्वास के माध्यम से कम करने में आपकी सहायता करता है।
अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप को यह 42 मिमी (मिडनाइट ब्लैक, रोज़ गोल्ड) या 46 मिमी (सिल्वर) में आसानी से मिल जाएगी। अमेज़न साइट पर इस Samsung Galaxy Watch की कीमत 25,490 रूपए है।
Technical Details
Brand | Samsung |
Series | Galaxy |
Colour | Silver |
Item Weight | 408 g |
Package Dimensions | 18.5 x 18.3 x 8.1 cm |
Batteries: | 1 Lithium-ion batteries required. (included) |
Item model number | SM-R800NZSAINU |
Operating System | Tizen Based Wearable OS 4.0 |
Lithium Battery Energy Content | 24 Watt-Hours |
Lithium battery Weight | 18 Grams |
Number of Lithium-Ion Cells | 1 |
Number of Lithium Metal Cells | 1 |
Included Components | Smartwatch, Charging Dock, Travel Adapter, Strap and Quick Setting Guide |