कम कीमत में बेहतर सुविधा देता है Honor band 4

Honor band 4: क्या आपको सच में एक फिटनेस ट्रैकर की जरुरत है? ये एक बड़ा सवाल है। अगर आप आज के दशक में जी रहे हैं तो शायद आप इस बात से इंकार न कर पाएं। आज हर कोई अपनी हेल्थ को लेकर सजग है। खासकर की युवा पीढ़ी, वो स्वास्थ्य को हेल्दी रखने की अहमियत को समझने लगे हैं। और हम तो कहेंगें कि आपके लिए यह बहुत जरुरी भी है। रोजाना न जाने कितनी बीमारियों से इंसान पीड़ित होने लगा है जिसका मुख्य कारण हमारे जीवनशैली में आने वाले परिवतर्न हैं। इसलिए अब हमारे लिए सजग होना बेहद जरुरी है। अपनी हेल्थ की चिंता करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर ही बहुत से ब्रांड भी इस बात को लेकर सजग हुए हैं और इसकी एक बड़ी मार्किट तैयार की है।

हाल ही में देखने  में पाया गे है की कुछ लोग केवल शौकिया टूर पर ही एक फिटनेस बैंड को पहनना पसंद कर रहे हैं। एक कंपनी के मुताबिक़ honor band 4 के बारे में बात करते हुए कहा कि इस ट्रैकर बंद का उपयोग केवल वही लोग कर रहे हैं जिन्हें इसकी जरुरत है ही नहीं। भारत से अलग बाहर के देशों में इस तरह के गॅडजेट्स को पहनने वाले लोग बहुत पहले से ही अपने स्वास्थ्य और चिकित्सा के प्रति गंभीर दृष्टिकोण रखते हैं। भारत में अब जाकर इसका चलन आरंभ हुआ है।

इस चलन के आते ही बाजारों में बहुत से लोकप्रिय ब्रांड ने अपने गैजेट्स की पेशकश की है। जिसमें हॉनर बैंड 4 और श्याओमी के एमआई बैंड 3 भी शामिल हैं, जो कि भारत के लोगों के अनुसार बनाए गए हैं और काफी सस्ते भी हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह फिटनेस ब्रांड केवल सबके बजट के लिए ही बनाएं गए हैं या फिर असल में आपके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हैं?

इस बात को जानने के लिए हम इस प्रोडक्ट की समीक्षा करने जा रहे हैं कि असल में यह काम करता भी है या नहीं। अगर काम करता है तो क्या आपको इस ब्रांड के फिटनेस ट्रैकर के साथ जाना चाहिए या फिर किसी महंगें और अच्छे ब्रांड की तरफ रुख करना चाहिए।

डिजाइन और डिस्प्ले

क्योंकि यह आपके हाथों में साफ़ दिखाई  देता है तो यकीनन आप डिजाइन के साथ जाना जरूर पसंद करेंगें। एक आकर्षक डिजाइन और शानदार डिस्प्ले स्क्रीन आपके लिए बहुत मायने रखती है। एक सस्ती एलसीडी डिस्प्ले सॉल्यूशन का उपयोग करना और प्रीमियम वेअरबल्स पर पाए जाने वाले कम सेंसर के लिए आप इसका चयन कर सकते हैं, क्योंकि प्राइस के मामले में honor band 4 भले ही आगे निकल जाए लेकिन यह एप्पल जैसे महंगें ब्रांड का मुकाबला करने में विफल रहता है।

इसकी स्क्रीन पर आप काले और सफेद (मोनोक्रोम पढ़ें) पाएंगें। यह बैंड AMOLED पैनल पर स्विच करता है। इसकी डिस्प्ले स्क्रीन का साइज 0.95 इंच है और यह पूरी तरह से 2.5D कर्व्ड ग्लास से बनाया गया है। यह आपकी कलाई पर एकदम फिट बैठता है तो इस हिस्से में यह बैंड पास होता नजर आ रहा है। 

Honor-band-4-design

अगर हम इसकी डिस्प्ले की और तह में जाएं तो इसमें तीन अलग स्क्रीन के विकल्प मौजूद हैं। एक लॉग वॉच फेस दूसरा डिजिटल और तीसरा फिटनेस ट्रैकर है। डिफ़ॉल्ट सेटिंग में आपको सबसे मूल्यवान जानकारी प्रदर्शित होती हैं।

हॉनर बैंड 4 क्या कर सकता है?

अब बात करें सबसे जरुरी चीज कि यानि की जिस कारण से आप इसे खरीद रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि honor band 4 आपके कदमों, नींद, हृदय गति और अन्य शारीरिक गतिविधियों को ट्रैक करने का कार्य करता है। इसके अलावा इसमें स्विमिंग स्ट्रोक को भी शामिल किया गया हैं। अगर आप इसे केवल फूट्स्टेप को ट्रैक करने के लिए इसे खरीद रहे हैं तो आप स्मार्टफोन में कोई ऐप डाउनलोड करके भी वो कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसकी मदद से डेटा और कैलोरी काउंट करने की अपेक्षा कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छे डिवाइस की तरह से काम करने में सफल होगा।

अगर मैं इसे खरीदने की योजना बनाऊं तो उसके पीछे का कारण निरंतर हृदय गति  और वास्तविक समय की नींद की निगरानी करने वाली सुविधा होगी। क्योंकि यदि आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो आप को बहुत सी बिमारी लग सकती हैं।

डॉक्टरों का मानना हैं कि 8 घंटे की नींद सबसे अच्छी मानी जाती है और 6 से 8 घंटे की नींद लेना सामान्य है। अगर आप अपनी नींद की निगरानी में जुटे हैं तो ऑनर बैंड 4 वास्तव में बहुत अच्छे से काम करता है। यह आपको नींद से जुडी जानकारी एकदम सटीक बताता है।

ऑनर बैंड 4 हृदय गति की निगरानी करने के लिए एक उपयुक्त डिवाइस माना जा सकता है। यह ऑप्टिकल हृदय गति संवेदक एलईडी के माध्यम से आपको निरंतर संकेत देता रहता है। डॉक्टर कहते हैं  कि आराम की हृदय गति 60 और 100 बीट्स प्रति मिनट के बीच होनी चाहिए। एक स्वस्थ हृदय के लिए प्रति मिनट लगभग 40 बीट्स का मूल्य होता है। लेकिन सबसे सही हृदय गति 72 ही मानी जाती है, यानी कि आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हमारे द्वारा की गई समीक्षा में यह हृदय गति की निगरानी करने वाले कार्य में पास हुआ है। 

बैटरी लाइफ

चलिए अंत में हम इस डिवाइस की बैटरी लाइफ के बारे में बात कर लेते हैं। क्योंकि यह भी एक जरुरी हिस्सा होता है किसी भी डिवाइस का। अक्सर लोग ऐसी सुविधा का आन्नद लेते हैं जिसमें उनके कुछ समय के लिए आराम मिल सके।  जैसे इस डिवाइस को ही ले लीजिए। हम अकसर ऐसे डिवाइस लेते हैं जो एक अच्छा बैटरी बैकअप दे सकें। अगर आप इस फिटनेस बैंड को 100 % चार्ज करते हैं और इसकी सभी सुविधाओं के लिए इसे हमेशा चालू किए रखें हैं तो यह आपको 6 से 7 दिन का बैटरी बैकअप देगा। लेकिन अगर जरुरत के समय ही इसे ऑन किया जाए या कुछ घंटों के लिए तो यह आराम से 2 हफ्ते बिना चार्ज के काम में लाया जा सकता है।

2,599 रुपये की कीमत में honor band 4 एक स्वस्थ रहने के लिए आपका पहला कदम है तो यह कीमत कुछ ज्यादा नहीं है। इसका डिजाइन अच्छा है और इस कीमत के अनुसार बहुत ही यह सुंदर भी दीखता है। आपकी बहुत सी गतिविधियों की निगरानी करने में यह सफल है तो आप इसे बिना किसी विचार किए खरीद सकते हैं।

Leave a Comment