अक्सर कुछ लोग अपने घर से दूर जॉब की तालश में बाहर जाते हैं और उन्हें उसी शहर में शिफ्ट होना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए रेंट पर घर लेकर घर जैसी सभी सुविधाएं बेहद ही कम मिलती है। घर में इस्तेमाल होने वाली हर छोटी से बड़ी चीज उन्हें खरीदनी पड़ती है। ऐसे में सभी महंगें प्रोडक्ट खरीद पाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है, जैसे कि एक फ्रिज। फ्रिज कोई सस्ता घरेलु उत्पाद नहीं है, लेकिन आपके लिए बहुत जरुरी हैं। हालांकि नया और बड़ा फ्रिज खरीदना तो थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन Mini Fridge खरीदना तो आसान है। यह बहुत ही काम की चीज है। इसके बिना बहुत से काम नहीं हो पाते।
एक Mini Fridge में आपके लिए जरुरी चीजें जैसे पेय, पानी, दूध, और अन्य खाद्य स्नैक्स के भंडारण रखने की क्षमता होती है। इसमें आप ज्यादा सामान तो नहीं लेकिन कुछ हद तक काफी चीजें रख पाते हैं।
छोटा फ्रिज भी एक बड़े फ्रिज की तरह ही पानी ठंडा करने और सब्जियों और फलों को ठीक से स्टोर कर सकता है। इतना ही नहीं इन छोटे फ्रिज में आपको बर्फ जमाने तक की सुविधा भी दी जाती है। इसमें भोजन खरान नहीं होता और उन्हें लंबे समय अंतराल के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।
अगर आप ऑफिस, अपने कमरे या किसी हॉस्टल के कमरे के लिए इसे लेने का मन बना रहे हैं तो हमारे द्वारा कुछ छोटे रेफ्रिजरेटर की समीक्षा पढ़ना न भूलें। भारत में मिलने वाले सबसे अच्छे रेफ्रिजरेटर के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए इस लेख को पढ़ें।
भारत में शीर्ष 5 मिनी फ्रिज (Top 5 Mini Fridges in India)
गोदरेज 99एल सिंगल द्वार फ्रिज (आरडी चैंप 114) (Godrej 99L Single Door Refrigerator (RD CHAMP 114)
डायरेक्ट कूल करने वाला यह गोदरेज फ्रिज सिंगल डोर फ्रिज है। इसकी वोल्टेज रेंज 140-260 वोल्ट तक है। इस फ्रिज की क्षमता 99 लीटर है। यह बड़े फ्रिज की तुलना पानी ठंडा करने में अधिक समय लेता है। लेकिन इसमें आपको 2 रैक के साथ एक सब्जियों और फलों को रखने के लिए टोकरी दी जा रही है, जैसा की बड़े आकार वाले फ्रिज में होता है। इसके अलावा इसमें बर्फ जमाने के लिए भी एक छोटा फ्रीज़र दिया गया है। यह आपको ऑनलाइन बड़ी आसानी से 9000 रुपए की रेंज में 1 साल की वारंटी के साथ मिल सकता है।
(हायर 52 सिंगल डोर रेफ्रिरेजेटर) Haier 52 Single Door Refrigerator(HR-62VS)
हायर मिनी बार रेफ्रिजरेटर एक बहुत ही खूबसूरत प्रीमियम लुक के साथ आता है और काफी स्तालिस्ट भी है। बिजली कटौती के लंबे घंटों के दौरान भी यह आपको बेहतर शीतलन वाली चीजें प्रदान कर सकता है। इसमें एंटी-फंगल रिमूवेबल गैस्केट डोर लाइनिंग भी लगी हुई हैं, जिसका अर्थ यह है कि यह सुविधा फ्रिज में कीटाणुओं और बैक्टीरिया को बनने से रोकती है। यदि किसी कारण से इस लाइनिंग में बैक्टीरिया जमा भी हो जाते हैं तो उसे हटाया और साफ किया जा सकता है। 3 स्टार रेटिंग के साथ यह फ्रिज 8000 की रेंज में उपलब्ध है।
LG 45 L Single Door Refrigerator (GL-051SSW)
यह छोटा रेफ्रिजरेटर आपके जरूरतों को पूरा करने के लिए एकदम सही विकल्प साबित होगा। इसमें सबसे ताज़ा और स्वास्थ्यप्रद खाना लम्बे समय तक रखा जा सकता है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है। यह मेटल बॉडी से बना है, जो बहुत ही कम जगह घेरता है। इसमें इतनी जगह है कि आप इसमें पानी की बोतलें, जूस की बोतलें, डिब्बे, फल और दवाओं जैसी छोटी चीजें बड़ी आसानी से रख सकते हैं। आप चाहें तो अपने हिसाब से इसके अंदर का तापमान सेट कर सकते हैं। यह अमेज़न साइट पर आपको केवल 8000 रुपए की कीमत में 1 साल की वारंटी के साथ मिल सकता है।
कोरयो 45 L सिंगल द्वार फ्रिज (KMR45SV) Koryo 45 L Single Door Refrigerator (KMR45SV)
Koryo Mini Fridge बहुत ही आकर्षक डिजाइन के साथ मार्किट में उपलब्ध है। इसकी ख़ास बात यह है कि यह फ्रिज स्टेबलाइजर के बिना भी काम कर सकताहै। इसकी VMC सिल्वर फिनिश और लॉकिंग की सुविधा आपको इसे खरीदने पर मजबूर कर सकती है। इतना ही नहीं, इस मिनी फ्रिज की क्षमता 45 लीटर है। इसमें पानी को बहुत ही कम समय में ठंडा करने की क्षमता है। साथ इसमें आपको बर्फ जमाने के लिए एक फ्रीज भी मिलेगा। अमेज़न जैसी ऑनलाइन साइट पर 1 साल की वारंटी के साथ आप इसे 7500 की कीमत में खरीद सकते हैं।
मिताशी 46 L सिंगल द्वार फ्रिज (एमएसडी050आरएफ100) Mitashi 46 L Single Door Refrigerator(MSD050RF100)
इस छोटे से फ्रिज में 46L की क्षमता के साथ कम समय में बर्फ जमाने और पानी ठंडा करने की बेमिसाल ताकत है। यह सिंगल डोर वाला फ्रिज है, जिसे ऊर्जा खपत में 2 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। यह ज्यादा शोर भी नहीं करता है और साथ ही इसमें हैंडल लगा है और यह बिना स्टेबलाइजर के चलता है। यह फ्रिज 1 साल की वारंटी के साथ 7000 तक कीमत में अमेज़न पर आसानी से मिल सकता है।
लाइफेलॉन्ग 50 L डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर (Lifelong 50 L Direct Cool Single Door Refrigerator)
आपको हर चीज की आसान पहुंच सुनिश्चित करते हुए, यह आजीवन रेफ्रिजरेटर 50 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जो 2 सदस्यों के लिए पर्याप्त है। रेफ्रिजरेटर चिकना और स्टाइलिश है, और कष्टप्रद गुनगुनाहट के बिना अत्यंत मौन में कार्य करता है। यह एक तापमान नियंत्रण थर्मोस्टेट के साथ आता है जो आपको डीफ़्रॉस्टिंग विकल्प के साथ-साथ शीतलन को नियंत्रित करने देता है। इसका अलग चिलर कंपार्टमेंट आपके खाने-पीने की चीजों को फ्रोजन अवस्था में रखता है।
गोदरेज 30 एल क्यूब पर्सनल कूलिंग सॉल्यूशन (Godrej 30 L Qube Personal Cooling Solution)
गोदरेज 30 एल क्यूब पर्सनल कूलिंग सॉल्यूशन आपके नियमित रन-ऑफ-द-मिल मिनी-रेफ्रिजरेटर से थोड़ा अलग है। विशिष्ट होने के लिए, इस मिनी रेफ्रिजरेटर को पेय पदार्थों और दूध और जूस जैसे अन्य छोटे पैक किए गए सामानों को स्टोर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक कंप्रेसर की आवश्यकता के बिना कुशल शीतलन प्रदान करने के लिए एक उन्नत थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग तकनीक के साथ आता है। गोदरेज क्यूब में फ्रीजर फ़ंक्शन नहीं है और केवल पानी की बोतलें, पेय पदार्थ और छोटे खाद्य पदार्थों को ठंडा कर सकता है। यह मिनी-फ्रिज एक व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत उपयोग के लिए एकदम सही है या सिर्फ जूस और पेय पदार्थों को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये सभी Mini Fridge काम और दाम में किसी बड़े आकार की तुलना वाले फ्रिज की भाँती ही हैं। छोटे आकार वाले फ्रिज रसोई में या किसी कमरे में कम जगह घेरते हैं और पोर्टेबल होते हैं।