Apple HomePod भारत में हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

एप्पल ने हाल ही में अपना नया गैजेट Apple HomePod लॉन्च किया है। हालंकि इसमें काफी वक्त लगा लेकिन कुछ नया और सबसे हटकर कुछ करने में कुछ समय तो लगता ही है। संगीत प्रेमियों के लिए यह बहुत लंबा इंतज़ार था। देर से ही सही यह उनके लिए काफी परफेक्ट हैं जो संगीत के प्रति उत्साही हैं। Apple HomePod हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है, जिसे आसनी से खरीदा जा सकता है। 

इस स्मार्ट स्पीकर को बनाने वाली कंपनी कैलिफोर्निया में स्तिथि है। 2017 में, कंपनी ने Apple HomePod को  Amzon Echo और Google Home को टक्कर देने के  लिए बनाया था। यह प्रोडक्ट फरवरी 2018 यूएस, यूके और ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया जा चुका है। इस बड़े देशों में प्रोडक्ट को लॉन्च करने के ठीक चार महीने बाद इसे कनाडा, फ्रांस और जर्मनी में भी लॉन्च किया गया। अब कंपनी ने इसे भारत के बाजार में उतारा है।

HomePod

क्या होगी कीमत

एप्पल कंपनी ने इसे जनवरी के महीने में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे लॉन्च करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें उन्होंने बताया कि यह स्पीकर इंडियन इंग्लिश समझता है और साथ ही Siri वॉइस को भी सपॉर्ट करता है। ऐसा करने के लिए HomePod के iOS 13.3.1 को अपडेट किया है। Apple Homepod Smart Speaker की कीमत भारत में 19,900 रुपये है।

ऑनलाइन आर्डर फॉर Apple Homepod

अगर आप Apple India की ऑफिशल साइट पर जाएं तो आपको वहां ‘Buy’ बटन देखने को मिलेगा। आप चाहें तो इसे डायरेक्ट Apple India की साइट से ऑर्डर कर सकते हैं और या फिर नजदीकी Apple Store से खरीद सकते हैं। इसके अलावा Amazon, Flipkart और Paytm Mall पर भी यह जल्द ही उपलब्ध होगा। अगर हम इस smart speaker की कलर की बात करें तो यह भारत में ग्रे और वाइट कलर वेरियंट्स में आसानी से उपलब्ध है।

Apple-Store

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Apple HomePod के आकार की बात की जाए तो यह 172 mm (6.8 इंच) ऊँचा और 142 mm (5.6 इंच) चौड़ा है। इसका वजन लगभग 2.5 kg है और यह आसमानी भूरा यानी ग्रे और सफेद रंग में उपलब्ध है।

ऑडियो टेक्नोलॉजी

इसमें कस्टम एम्पलीफायर के साथ High-excursion woofer लगे हुए हैं। इसके अलावा सात horn-loaded tweeters का ऐरे, प्रत्येक का अपना कस्टम एम्पलीफायर है। यह दूर से ही सिरी के कहे शब्दों को आसानी से सुन सकता है। इसके लिए इसमें 6 microphone लगे हुए हैं। इसके साथ ही स्वचालित बास सुधार के लिए आंतरिक कम आवृत्ति अंशांकन माइक्रोफोन भी दिए गए हैं। प्रत्यक्ष और परिवेश ऑडियो किरण के साथ साथ यह पारदर्शी स्टूडियो-स्तरीय गतिशील प्रसंस्करण Stereo pair capable भी है। 

Audio format की बात की जाए तो इसमें As (V 1), एएसी (16 से 320 kbps), संरक्षित ASC (आईट्यून्स स्टोर से), एमपी 3 (16 से 320 kbps), MP 3 BBR, Apple Lossless, AIFF, WAV और FLAC 2 दिया गया है। 

टच सरफेस

वॉल्यूम ऊपर / नीचे करने के लिए टैप या होल्ड करें। इस बटन से Siri के लिए स्पर्श करें और दबाए रखें। संगीत या सिरी खेलने / रोकने के लिए टैप करें। यदि आप गाने को बदलना चाहते हैं तो उसके लिए डबल-टैप करें। ट्रिपल-टैप वापस छोड़ने के लिए इस्तेमाल करें। 

tuch-surface

यह पूरी तरह से वायरलेस है और इसमें Direct guest access3 दिया गया है। 802.11ac Wi-Fi with MIMO के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 भी दिया गया है और साथ ही एयरप्ले 24 के साथ मल्टी-रूम स्पीकर सपोर्ट करता है।  इस शानदार साउंड क्वॉलिटी वाले स्पीकर को आप किसी iOS डिवाइस से कनेक्ट भी कर सकते हैं।

Leave a Comment